शादी तोड़ने पर उतारू मुमताज की बेटी। 3 साल से पति फरदीन खान से रह रही अलग। दामाद संग बेटी के झगड़े में बोली मुमताज। कैसे पति और पिता हैं फरदीन। सास ने तोड़ी चुप्पी। बेटी नताशा के तलाक पर रखी अपनी राय। दोनों को बार-बार समझाई सिर्फ एक बात। मां-ब की बहस सुन फैंस हैरान। बॉलीवुड की लेजेंडरी एक्ट्रेस मुमताज जिन्होंने 60ज से लेकर 70ज तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है और खूब चर्चा का विषय रही हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियां बटोर रही हैं।
लेकिन इस बार वजह वो खुद नहीं बल्कि उनकी लाडली बेटी नताशा माधवानी है जो अपने पति फरदीन खान से लगभग 3 साल से अलग रह रही हैं। कहा जाता है मुमताज को खुद अपने पति मयूर माधवानी से धोखा मिल चुका है। उन्होंने किसी दूसरी महिला के चलते मुमताज को चीट कर दिया था। पति से धोखा खा चुकी मुमताज अब अपनी बेटी नताशा का घर बचाने में लगी हुई हैं। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो नताशा और उनके पति बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान लगभग 3 साल से अलग रह रहे हैं।
शादी के 20 साल बाद तलाक लेने की सोच रहे हैं और इस सोच से मुमताज बिल्कुल भी खुश नहीं है। उन्हें लगता है कि उनकी बेटी जल्दबाजी कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने दामाद फरदीन खान की तारीफों के पुल बांध दिए और साफ तौर पर कह दिया कि दोनों को एक हो जाना चाहिए। तलाक के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मुमताज का अपनी बेटी की शादी को लेकर बयान सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 में नताशा और फरदीन अलग हो गए थे।
नताशा फिलहाल अपने बच्चों, बेटी डायनी और बेटे अज़ारियस के साथ लंदन में रहती हैं। जबकि फरदीन मुंबई में रहते हैं। लेकिन वो अक्सर बच्चों और नताशा से मिलने लंदन जाते रहते हैं। मुमताज ने दोनों के फिर से साथ आने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने फरदीन को बेहतरीन पिता और अच्छा पति बताते हुए कहा कि आज भी वो नताशा की बहुत परवाह करते हैं। अपने रिसेंट इंटरव्यू में मुमताज ने दामाद फरदीन की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा मुझे आज भी फरदीन हीरा लड़का लगता है। वो मेरा फेवरेट है। आज भी मैं आपको बता रही हूं कि जब मेरी बेटी थोड़ी बीमार थी तब वो तीन बार इंडिया से लंदन गया। कोई और आदमी होता तो आराम से कह देता झील में कूद जाओ मैं क्या करूं। उसके लिए आना जरूरी नहीं था। फिर भी वो दो-तीन बार मिलने आया।
मुमताज ने बताया कि फरदीन अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह चाहती हैं कि नताशा और फरदीन फिर से एक हो जाएं। उन्होंने कहा वो बहुत अच्छे इंसान हैं। बेहतरीन ह्यूमन मुझसे भी बहुत प्यार करते हैं। बहुत सम्मान देते हैं। मैं आज भी भगवान से दुआ करती हूं कि यह दोनों फिर से एक हो जाएं। इसी बीच मुमताज ने यह भी कहा कि फरदीन और नताशा दोनों एडल्ट हैं। अंत में वही होगा जो यह कपल चाहेगा।
