अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 में अपने रोल से नाराज़ फहाद फासिल ने कह दी ऐसी बात।

फहाद फासिल को देश के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में गिना जाता है। इसलिए जब अलू अर्जुन स्टारर पुष्पा में उनकी कास्टिंग हुई तो लोग काफी एक्साइटेड हो गए। उन्हें लगा कि स्क्रीन पर दो दमदार एक्टर्स का क्लैश देखने को मिलेगा। मगर जब यह फिल्म रिलीज हुई खासकर पुष्पा 2 तो पब्लिक निराश हो गई। लोगों को लगा कि इन दोनों फिल्मों में फ़हाद के टैलेंट को दबा दिया गया है। फ़हाद के हाईली इंटरव्यू को देखकर लगता है कि वह भी पुष्पा फ्रेंचाइजी से नाराज ही हैं।

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत के दौरान फहाद ने अपनी फिल्मों के बारे में काफी कुछ बताया। इस बीच उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता। लेकिन पिछले एक साल में मैंने एक बड़ी फिल्म को लेकर फेल हो गया।

इसलिए मैं उसके बारे में बात नहीं करना चाहता। जब कोई चीज आपके कंट्रोल में ना हो तो उसे छोड़ देना ही बेहतर होता है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह इस किस फिल्म की बात कर रहे हैं। लेकिन लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया। सबसे पहली नजर उनकी 2024 में रिलीज हुई फिल्मों पर डाली गई। उस साल उन्होंने आवेशम, वेटियन, बोगनविलिया और पुष्पा 2 में काम किया था। इनमें से आवेशम और बोगनविलिया में उनका काम लोगों को काफी पसंद आया।

वेटियन को भी ठीक-ठाक रिस्पांस मिला। मगर पुष्पा 2 में उनके रोल को रोल से हर कोई निराश हो गया। फैंस का कहना था कि अर्जुन के किरदार को बड़ा दिखाने के लिए मेकर्स ने फहाद का मजाक बना दिया है। इसलिए उनका नाम ना लेने के बावजूद जनता को यह समझाते देर नहीं लगी कि फहाद इस इंटरव्यू में पुष्पा 2 की ही बात कर रहे हैं।

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब फहाद ने पुष्पा फ्रेंचाइजी में अपने किरदार को लेकर यूं नाराजगी जताई हो। फर्स्ट पार्ट की रिलीज़ के बाद उन्होंने फिल्म कंपैनियन से इस बारे में बात की थी। उनके अनुसार पुष्पा ने उनके करियर में कुछ खास योगदान नहीं दिया। ना तो इससे उन्हें पैन इंडिया स्टार का स्टेटस मिला ना ही इसने उनके आर्टिस्टिक स्किल को बढ़ाया। यह बात उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार से भी कह दी थी।

Leave a Comment