ईरान के साथ चल रहे के बीच इजरायली प्रधानमंत्री पेंजामिन नेतन्या को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमलों में इजराइली पीएन बेंजामिन नियतन याहू की मौत हो गई है। यह भी कहा जा रहा है कि इसलिए पिछले कई दिनों से नियतन याू सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
इन दावों के बीच दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें इस तथाकथित घटना को मिनाब हमले में मारी गई स्कूली बच्चियों की हत्या से जोड़कर प्रतिक्रिया दी गई है।दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने 14 मार्च को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा यह बिल्कुल भी मायने नहीं रखता कि नेतान याहू मार दिए गए या जिंदा हैएक मिनाबी लड़की का एक बाल भी उसके पूरे अस्तित्व से कहीं अधिक मूल्यवान है। ईरानी दूतावास के एक लाइन के इस पोस्ट ने ना तो दावों को खारिज किया है और ना ही उसे सही बताया गया है।
बल्कि ईरान के मिनाब शहर में इजराइल और अमेरिका के हमले में मारी गई 150 से अधिक स्कूली बच्चियों की मौत को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया है। दरअसल कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में इजराइलीप्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन याहू के ठिकाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इजराइल सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को बेंजामिन नेतन याहू का एक वीडियो संदेश जारी किया गया। 8 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने ईरान से और दूसरे घरेलू मुद्दों पर कई बातें कही।
हालांकि इस वीडियो के आने से कुछ ही घंटे में एक नई बहस शुरू हो गई। कई यूज़र्स ने उनके 13 मार्च के ताजा वीडियो पर चिंता जताई जिसमें ऐसा लग रहा था कि उनके एक हाथ में छह उंगलियां हैं। इससे यह शक पैदा हुआ कि वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानीकि एआई का इस्तेमाल करके बनाया गया है। अपने एक्स हैंडल पर नेतन याू ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने इजराइल और अमेरिका के ईरान के खिलाफ युद्ध पर अपनी बात रखी। नेतन याहू के इस वीडियो पर कई यूज़र्स ने दावा किया कि इजराइली प्रधानमंत्री के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही थी।
बता दें कि इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से लड़ाई चल रही है। इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर दिया था। जिसके बाद यह लड़ाई शुरू हो गई थी जो अब खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस युद्ध ने पूरेपश्चिम एशिया को अपनी चपेट में ले लिया है। ईरान की ओर से इजराइल और खाड़ी देशों के अमेरिकी सैन्य बेसों पर लगातार और हमले किए गए हैं।
ईरान के हमलों में इजराइल के कई शहरों में काफी नुकसान हुआ है। के शुरुआती हफ्ते में ईरानी हमलों में तबाह इमारतों को देखने के लिए नेटान याहू ने कुछ शहरों का दौरा किया था। इसके बाद वह सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे हैं। सिर्फ उनके वीडियो जारी किए गए हैं जिसमें उन्होंने अपनी बात रखी है।
