कभी कैंसर से लड़ा और आज हो गया इतना हैंडसम। इतना बड़ा हो गया है बॉलीवुड के सीरियल किस इमरान हाशमी का बेटा। पापा के बर्थडे पर वायरल हुआ इमरान का लाडला। 16 साल के अयान ने सबको चौंकाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इमरान के बेटे का वीडियो। जी हां, बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी तो अपनी दमदार एक्टिंग और डैशिंग पर्सनालिटी को लेकर सुर्खियों में रहते ही हैं।
लेकिन इस बार अपने बर्थडे पर इमरान की जगह उनका 16 साल का बेटा अयान चर्चा में आ गया है। दरअसल इमरान के जन्मदिन के मौके पर कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
यह बात तो आप सब जानते ही हैं कि इमरान के फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं और इस बार यह उनके बर्थडे पर दिख भी गया। इमरान भले ही अपने 47वें जन्मदिन पर मुंबई में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। फैंस अपने पसंदीदा स्टार को विश करने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। लेकिन आपको बता दें कि इस दौरान जो सबसे खास पल रहा वो था उनके बेटे आयान का सामने आना। अपने पापा की जगह हंसते खिलखिलाते हुए 16 साल के अयान घर से बाहर आए और फैंस से मुलाकात की। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पापा को वीडियो कॉल किया और फैंस की उनसे सीधी बात भी करवाई।
इस दौरान अयान फोन हाथ में लिए मुस्कुराते नजर आए। वहीं वीडियो कॉल पर फैंस ने इमरान को जन्मदिन की बधाई दी और इमरान ने भी फैंस को थैंक यू कहा। यह नजारा सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि हर कोई आयान की तारीफ करने लगा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा। वो इमरान सर की तरह बहुत प्यारे दिखते हैं। दूसरे ने लिखा कितना प्यारा बच्चा है। कितना मासूम है। तीसरे ने लिखा उनका बेटा बहुत ही हैंडसम है। तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा कोई इतना इनोसेंट कैसे हो सकता है यार?
तारीफ के साथ-साथ अब आयान का यह बदला हुआ अंदाज देखकर लोग हैरान हैं। क्योंकि एक समय ऐसा भी था जब इसी बच्चे ने जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ी थी। दरअसल आयान को महज 3 साल की उम्र में फर्स्ट स्टेज कैंसर हो गया था। यह खबर इमरान और उनके परिवार के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी। बल्कि खुद इमरान ने कई इंटरव्यू में बताया था कि उस दौर ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी थी। अचानक करियर से ज्यादा उनकी प्रायोरिटी उनके बेटे की सेहत बन गई थी।
इतना ही नहीं उनके बेटे के इलाज का यह सफर भी आसान नहीं था क्योंकि उन्हें कई साल तक अस्पताल के चक्कर, ऑपरेशन और से गुजरना पड़ा। इसलिए यह समय उनके पूरे परिवार के लिए बेहद मुश्किल रहा। लेकिन आखिरकार अयान ने इस जंग को जीत लिया। 5 साल तक चले लंबे इलाज के बाद अयान धीरे-धीरे पूरी तरह ठीक हो गए।
आज वही अयान बड़े होकर ना सिर्फ फिट और हैंडसम नजर आ रहे हैं बल्कि अपनी मासूमियत और क्यूट एक्सप्रेशन से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। इमरान भी अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उसके साथ बिताए खास पलों को शेयर करते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान हाल ही में वेब सीरीज तस्करी में नजर आए थे और अब वह जल्द ही फिल्म आवारापन 2 और जी2 में दिखाई देंगे।
