के आर मंगलम यूनिवर्सिटी टेस्ला के मालिक और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन छोड़ दिया यानी कि डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी जिसकी जिम्मेदारी उनके पास थी उससे अब वो अलग हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी है। अब तो ट्रंप के लिए झटके से कम नहीं है। लेकिन एलन मस्क अपने आप में एक अलग इंसान हैं और उससे भी अलग हैं उनके पिता। जिनके बारे में खबर है कि वह अगले महीने 1 जून से 6 जून तक भारत आ रहे हैं। माना जा रहा है कि भारत में वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन भी करेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एलन मस्क के पिता एरिल मस्क का यह भारत दौरा व्यापारिक मीटिंग के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा है।
अब उनकी यह भारत यात्रा घरेलू चार्जिंग कंपनी सर्वेक के ग्लोबल एडवाइज़री बोर्ड में शामिल होने के बाद पहली बार होगी। अपनी यात्रा के दौरान एलन मस्क के पिता एरिल मस्क पहले दिल्ली पहुंचेंगे। यहां पर वह रुकेंगे। जिसके बाद वह कई मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह कई दिग्गज उद्योगपतियों से भी मिलेंगे। बताया जा रहा है कि एरल मस्क की इन अधिकारियों के साथ बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत में ग्रीन टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करना है। अब यह तो थी उनकी भारत यात्रा के बारे में जानकारी। लेकिन एलन मस्क के पिता एरिल मस्क का निजी जीवन भी बेहद चर्चा में रहा है। उनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। करीब 80 साल के एरल मस्क अपनी ही बेटी जाना बेजुई डिनहोट से दो बच्चों को जन्म दे चुके हैं। जी हां, सही सुना आपने। यह चौंकाने वाला खुलासा खुद उन्होंने किया था। द सन को 13 जुलाई 2022 को दिए इंटरव्यू में एल मस्क ने सार्वजनिक तौर पर यह बात बताई थी। मैंने अपनी सौतेली बेटी जाना के साथ संबंध बनाए थे। 2019 में 35 वर्षीय जाना ने उनकी दूसरी संतान एक बच्ची को जन्म दिया था। हमने पृथ्वी पर केवल एक चीज के लिए जन्म लिया है और वो है बच्चे पैदा करना।
आपको बता दें कि एरल मस्क और जाना की पहली संतान ने 2017 में जन्म लिया था और उनके बेटे का नाम इलियट रश है। जाना बेजोडनॉट एरल की दूसरी पत्नी हाई बेजोडनॉट की बेटी हैं। जिनसे उन्होंने 1979 में एलन मस्क की मां में हेल्डन मस्क से अलग होने के बाद शादी की थी। एरल के दो बच्चे हैं जाना और एलन मस्क। जाना सिर्फ 4 साल की थी जब एरल उसके सौतेले पिता बने थे।
एरल और हाई ने 18 साल बाद तलाक ले लिया था। एरल ने स्वीकार किया कि जाना की प्रेगनेंसी प्रीप्लंड नहीं थी।उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र में 41 साल का अंतर है। इसलिए वे अब एक साथ नहीं रह रहे हैं। अब एररल के इस विवाद से उनके बेटे एलन मस्क उनसे नफरत करते हैं। यानी पिता और बेटे में नहीं बनती। और इस बात को लेकर दोनों के बीच भी काफी विवाद हुआ था। अब एरिल मस्क जब भारत आ रहे हैं तो उनके निजी जीवन की चर्चा फिर से होने लगी है।