अस्पताल से कई दिनों तक रहने के बाद छुट्टी पर घर लौटे दिग्गज लेखक सलीम खान और सलमान खान साथ में ईद के जश्न में शामिल होकर फैंस का दिल जीत लिया।
मुंबई में इस बार की ईद सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि एक भावनात्मक पल भी बन गई जब सलमान खान अपने पिता के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंटर्स की बालकनी में नजर आए। हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान ने अपनी परंपरा को निभाया। लेकिन इस बार का नजारा थोड़ा खास था। जैसे ही भाईजान बालकनी में आए, नीचे खड़ी हजारों की भीड़ भाईजान भाईजान के नारों से गूंज उठी।
सलमान ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया और उनके साथ खड़े सलीम खान ने भी हाथ जोड़कर लोगों का शुक्रिया अदा किया। यह पल सिर्फ एक स्टार और उनके फैंस का नहीं बल्कि एक पिता और बेटे के रिश्ते का खूबसूरत एहसास भी था। गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर जमा भीड़, कैमरों की फ्लैश लाइट्स और लोगों का जोश सब मिलकर इस ईद को यादगार बना रहे थे।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बार-बार देख। वैसे अगर बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है।
भाईजान जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं जो कि इंडिया और चाइना से रिलेटेड फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही फिल्म से जुड़ी कई सारी ऐसी डिटेल आई हैं जिनके बाद फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं और सलमान खान भी अपने चाहने वालों के बीच इस फिल्म को लेकर जल्द से जल्द हाजिर होने वाले हैं।
