पैसा लेकर इललीगल एप्स को प्रमोट करने वाले सेलिब्रिटीज बुरे फंसे। अधिकारी ने इन सभी सेलिब्रिटीज की एक लिस्ट बनाई है और इनके खिलाफ मार्च में कंप्लेंट की थी। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और 50 से ज्यादा सेलिब्रिटीज इस पूरे मामले में फंसे हैं जिनसे पूछताछ की जाएगी और उनके इनवॉल्वमेंट के बारे में इन्वेस्टिगेट किया जाएगा कि ऐप के जरिए यह कैसे एसोसिएटेड थे। सिर्फ प्रमोट करने के पैसे लिए इन्होंने या यह खुद भी इन ऐप से एसोसिएटेड थे।
आपको बता दें कि कई ऐसी एप्स है जो इललीगल होने के बावजूद सेलिब्रिटीज इन्हें प्रमोट कर रहे हैं। इसमें जंगली रमी फेयर प्ले यलो 247 जीत विन और A23 यह एप्स शामिल है। इन एप्स का प्रचार करते हुए आपने कई सेलिब्रिटीज को देखा होगा और अब इन्हीं सेलिब्रिटीज पर ईडी ने नकेल कसी है।
इनसे पूछताछ की जाएगी। इन सेलिब्रिटीज में नाम शामिल है करण जौहर के फिल्म लाइगर में काम करने वाले साउथ के सुपरस्टार विजय देवर कंडा का। इसके अलावा राणा दागोबत्ती का। प्रकाश राज जो सलमान खान के साथ वांटेड फिल्म में नजर आ चुके हैं। उनका भी नाम है।
एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, लक्ष्मी मंचू जैसे नाम शामिल है। यह तो कुछ सेलिब्रिटीज हैं जिनके नाम बाहर आए हैं। ऐसे 50 सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स हैं जिनके खिलाफ ईडी ने यह कंप्लेंट दर्ज की है और अब इन सभी से पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि इन एप्स को प्रमोट करने के बदले इन सेलिब्रिटीज ने लाखों रुपए कमाए हैं। इनके ट्रांजैक्शंस ईडी के पास है। हालांकि इस मामले में कुछ एक्टर्स हैं जिन्होंने अपनी सफाई पेश की है।
राणा दागोबती ने कहा था कि उन्होंने 2017 में इस तरह के ऐप को प्रमोट किया था और तब उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं थी और उसके बाद से उन्होंने कभी भी इस ऐप को प्रमोट नहीं किया। वहीं बात करें प्रकाश राज की तो उन्होंने भी इसी तरह की बात कही है।
हालांकि असल बात क्या है इसकी जांच तो अब ईडी ही करेगा। यह पहली बार नहीं है जब किसी बैटिंग ऐप की वजह से बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज फंसे हो। इससे पहले महादेव बैटिंग ऐप के चलते श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर जैसे सेलिब्रिटीज भी फंस चुके हैं।
