देश छोड़ने की तैयारी में थीं करिश्मा कपूर , संजय कपूर कर रहे थे मदद? हुआ बड़ा खुलासा।

क्या देश छोड़ने की तैयारी में थी करिश्मा? क्या बच्चों संग छोड़ने वाली थी भारतीय नागरिकता? भारत छोड़ पुर्तगाल में शिफ्ट होने का बना लिया था प्लान। क्या एक्सपति संजय कर रहे थे लो की मदद। 300 करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद में आया शॉकिंग मोड़। जी हां, सवालों के घेरे में घिर गई है करिश्मा कपूर। करिश्मा कपूर को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ भारतीय नागरिकता छोड़ पुर्तगाली नागरिकता लेना चाहती थी।

वो अपने एक्सपति संजय कपूर के लगातार संपर्क में थी और पुर्तगाली नागरिकता हासिल करने के लिए संजय करिश्मा की मदद कर रहे थे। दरअसल यह सारे खुलासे दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 300 करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद की सुनवाई के दौरान हुए हैं। जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों समायरा और किियान कपूर ने अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में हिस्से के लिए कोर्ट का रुख किया है।

समायरा किया किन ने याचिका में अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर पर धोखाधड़ी। उन्हें प्रॉपर्टी से बेदखल करने और संजय की संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। इस केस की सुनवाई आज 10 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट में हुई जिसमें सभी पक्षों की तरफ से कई तरह की दलीलें दी गई हैं। और इसी बीच कोर्ट में दायर किए गए दस्तावेज और WhatsApp चैट्स के हवाले से एक्ट्रेस को लेकर यह चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ पुर्तगाली नागरिकता हासिल करना चाह रही थी। जिसका खुलासा प्रॉपर्टी विवाद में पेश किए गए दस्तावेजों के जरिए हुआ है। बताया जा रहा है कि करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और किियान कपूर ने कोर्ट में ये डॉक्यूमेंट्स फाइल किए हैं। इतना ही नहीं कोर्ट में दायर डॉक्यूमेंट्स और वॉट्स ऐप चैट्स में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच चल रही चर्चाएं भी सामने आई हैं।

जिनके जरिए यह खुलासा हुआ है कि दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर ना सिर्फ अपने दोनों बच्चों के बेहद करीब थे। बल्कि अपनी सेकंड एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के भी करीब थे। तलाक के बाद भी दोनों संपर्क में बने रहे थे। इतना ही नहीं संजय करिश्मा और बच्चों को पुर्तगाली नागरिकता दिलाने की कोशिश में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक चैट्स में संजय और करिश्मा की वो बातचीत भी सामने आई है जिसमें बिजनेसमैन ने एक्ट्रेस को यह जानकारी दी थी कि पुर्तगाल का पासपोर्ट हासिल करने के लिए उन्हें भारतीय नागरिकता छोड़नी होगी क्योंकि भारत में ड्यूल सिटीजनशिप की परमिशन नहीं है।

हालांकि अब मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने इन वॉट्स ऐप चैट्स और दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए हैं। लेकिन कोर्ट में हुए खुलासे ने हर किसी को चौंका दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली बेस्ड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर भी भारतीय नागरिक नहीं थे। संजय कपूर के पास अमेरिकी नागरिकता थी।

हालांकि अपने परिवार के साथ वो दिल्ली स्थित फार्म हाउस में रहा करते थे। संजय का बिजनेस दुनिया के कई देशों में फैला था। संजय कपूर की 300 करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद के बारे में बात करें तो बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस केस की सुनवाई के लिए अगली तारीख 9 अक्टूबर मुकरर की है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने प्रिया सचदेव से संजय कपूर की पूरी संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।

वहीं प्रिया की तरफ से कोर्ट में करिश्मा के बच्चों की याचिका का विरोध किया गया है। प्रिया की तरफ से कोर्ट में जानकारी दी गई है कि मुकदमे से केवल 6 दिन पहले ही याचिकाकर्ताओं को ट्रस्ट से ₹100 करोड़ की प्रॉपर्टी दी जा चुकी है।

Leave a Comment