यह एक अजीब संयोग है कि 6 नवंबर को सुलक्षणा पंडित का निधन हुआ और आज से ठीक 40 साल पहले 6 नवंबर को ही संजीव कुमार गुजरे थे। इन दोनों में कभी प्रेम संबंध था। संजीव कुमार सुलक्षणा पंडित से प्यार तो बहुत करते थे लेकिन कहा जाता है कि वह उनसे शादी नहीं कर पाए। शादी ना करने की वजह बताया जाता है कि कभी संजीव कुमार जो है हेमा मालिनी से प्यार करते थे और हेमा मालिनी ने उनसे शादी करने से इंकार कर दिया था। इसकी वजह से उनका दिल टूट गया था।
तो कहा जाता है यह भी कि हेमा मालिनी से दिल टूटने के बाद संजीव कुमार को सुलक्षणा पंडित से प्यार हुआ था और लेकिन उनके मन में यह डर रहता था कि उनके परिवार में कोई भी पुरुष जो है वह 50 साल से ज्यादा की उम्र नहीं जी पाता था और संजीव कुमार को यह डर था कि वह शादी करेंगे और उनका निधन हो जाएगा उसके बाद उनकी पत्नी का क्या होगा और देखिए यह भी सच है कि संजीव कुमार 50 की उम्र पार नहीं कर पाए और 1985 में 6 नवंबर को उनका निधन हो गया था और कहा जाता है कि इसी वजह से संजीव कुमार ने सुलक्षणा पंडित से शादी करने से इंकार कर दिया था।
खैर सुलक्षणा पंडित का फिल्मी करियर जो सफर है वह शुरू हुआ था फिल्म उलझन से। संजीव कुमार के साथ उन्होंने कई सारी फिल्में की और इन्हीं फिल्मों के सेट पर वह संजीव कुमार के प्यार में पड़ती गई। संजीव कुमार भी उनको बहुत पसंद करते थे। लेकिन क्या ऐसी बात हो गई कि उन्होंने सुलक्षणा पंडित के प्रपोजल को ठुकरा दिया था?
कहा जाता है कि जब सुलक्षणा पंडित के प्रपोजल को उन्होंने ठुकरा दिया तो सुलक्षणा पंडित ने भी यह तय कर लिया कि अगर उनकी शादी संजीव कुमार से नहीं होगी तो फिर किसी से भी नहीं होगी और वो आजीवन कुमारी रहेंगी और यह उन्होंने कायम रखा और 71 साल की उम्र में वह चल बसी।
सुलक्षणा पंडित ने संजीव कुमार का जब निधन हुआ तो जब उनको यह बात पता चली तो उनको बहुत बड़ा सदमा लगा और वह गिर गई थी और उसके बाद कहा जाता है कि मानसिक रूप से वो बहुत बीमार रहने लगी कुछ दिनों बाद वो फिर बाथरूम में गिर पड़ी जिसके बाद से उनकी उनके शरीर की कूले की पसलियां जो है वो टूट गई थी जिसकी वजह से वो मतलब उनको चलने फिरने तक में परेशानी होने लगी। चारप ऑपरेशन के बाद भी पूरी तरह से सुलक्षणा पंडित ठीक नहीं हो पाई और अभी लंबे समय से अपनी बहन विजेता पंडित के साथ रह रही थी। विजेता पंडित ही उनको सपोर्ट करती थी। आर्थिक रूप से, मानसिक रूप से उनकी शादी हुई नहीं थी।
