पहले जूतों से मारा..फिर छीना पैसा-घर, फेमस सिंगर ने मंगेतर पर लगाए आरोप।

जूतों से मारा, पैसा, घर सब छीन लिया। फेमस सिंगर ने अपने ही मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप। घर में कैद, जानवरों से बदतर जिंदगी जीने पर मजबूर हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दर्द बयां किया। सिंगर के खौफनाक किस्से सुन फैंस रह गए हैरान।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। एक फेमस सिंगर के साथ मारपीट की गई है। उनका पैसा, घर सब कुछ उनसे छीन लिया गया है। यह सारी जानकारी सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुद दी है। उनका यह वीडियो देखकर उनके फैंस के होश उड़ गए हैं और सभी लोग चिंता में घिर गए हैं।

हम बात कर रहे हैं सिंगर और एक्स रेडियो जॉकी सुचित्रा की। सुचित्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। डोलेडोले फेम सुचित्रा ने अपने मंगेतर और चेन्नई हाईकोर्ट के वकील शुनमुखराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके मंगेतर ने ना सिर्फ उनके साथ मारपीट की बल्कि उनका घर और उनकी मेहनत की कमाई भी छीन ली है। उन्होंने एक वीडियो में अपना दर्द बयां किया है और यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बनाकर सुचित्रा ने शेयर किया है कि उनके मंगेतर ने उन्हें जूतों से पीटा है। वह इस तरह से पीटता था मानो डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर हो।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों से वो शुनमुख राज को जानती थी और उनसे इंगेज्ड थी। लेकिन इस रिश्ते में उन्हें केवल हिंसा और धोखा ही मिला। सिंगर ने आरोप लगाया कि उनके मंगेतर ने उनकी मेहनत से कमाई गई सारी रकम छीन ली। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा चाहे कर्म कुछ भी हो मैं एक औरत होने के नाते हार नहीं मानूंगी। इस शुनमुख राज ने मेरी मेहनत की कमाई चुरा ली जो मैंने गानों से बड़ी मुश्किल से कमाई थी। गाना मुश्किल नहीं था। मुश्किल था पेशेवर रवैया बनाए रखना। छेड़खानी को नजरअंदाज करना और सुरक्षित रहना। सुचित्रा ने साफ-साफ कहा है कि वह अब चुप नहीं बैठेंगी और शुभुगराज के खिलाफ कानूनी कारवाई करेंगी।

उन्होंने चेतावनी दी है कि वह हर डिजिटल टूल का इस्तेमाल करके अपना हक वापस लेंगी। अब इस लड़ाई से वह पीछे नहीं हटेंगी जब तक उन्हें उनका पैसा वापस नहीं मिल जाता। वीडियो में आगे सिंगर ने यह भी खुलासा किया कि उनके मंगेतर ने उन्हें चेन्नई के घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद उन्हें मुंबई आकर नौकरी करनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले भी उन्होंने हिंसा के संकेत सोशल मीडिया पर दिए थे।

लेकिन तब पोस्ट डिलीट कर दिया था। इस बार पहली बार उन्होंने अपने मंगेतर का नाम लेकर उसकी सारी पोल खोल दी है। आपको बता दें यह पहली बार नहीं है जब सिंगर विवादों का हिस्सा बने हो। इससे पहले भी उनकी मर्जी के बिना उनकी कुछ प्राइवेट तस्वीरें एक्स पर लीक कर दी गई थी।

जो सुची लीक्स विवाद नाम से वायरल हो गया था। इस विवाद के चलते सुचित्रा को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत कुछ सहना पड़ा था। और अब उनके मंगेतर ने भी उनका जीना मुश्किल कर दिया है। जिसके लिए वह लगातार मदद की गुहार लगा रही हैं।

Leave a Comment