आई एम रियली शॉक्ड टू सी द इरिस्पांसिबल बिहेवियर ऑफ दिस फ्लाइट। आई आई एम एक्चुअली शॉक्ड। मेरा बेटा जो तीन साल का है बेचारा पसीने में भीग चुका है। वी आर पुशिंग द क्रू बटन बट नन ऑफ द क्रू इज कमिंग। अगेन एंड अगेन एवरीवन इज पुशिंग। जस्ट लुक एट द सिचुएशन। यह हंगामे की तस्वीर एक प्लेन की है। आप सोच रहे होंगे यह किस प्लेन की तस्वीर है और कौन एयर इंडिया को कोस रहा है? आखिर क्यों यह सभी पैसेंजर कागज से पंखा कर रहे हैं? बार-बार एसी की शिकायत कर रहे हैं। एक महिला क्यों अपने बच्चे के लिए परेशान है और Air इंडिया के क्रू को यह सभी पैसेंजर्स क्यों कोस रहे हैं? आइए आपको एक बड़ा मामला बताते हैं।
दरअसल एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। दुबई से जयपुर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंटरनेशनल फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से पैसेंजर्स को करीब 5 घंटे तक विमान में ही बैठाए रखा गया। इस दौरान ना ही तो एसी चलाया गया और ना ही यात्रियों को पानी के लिए पूछा गया। और तो और खाना भी उपलब्ध नहीं कराया गया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह घटना 13 जून की बताई जा रही है। एक बार सुनिए कि इस फ्लाइट में लोगों को क्या नाराजगी है। आई एम रियली शॉक्ड टू सी द इरिस्पांसिबल बिहेवियर ऑफ दिस फ्लाइट। आई एम एक्चुअली शॉक्ड। मेरा बेटा जो 3 साल का है, बेचारा पसीने में भीग चुका है। वी आर पुशिंग द क्रू बटन बट नन ऑफ़ द क्रू इज कमिंग। अगेन एंड अगेन एवरीवन इज पुशिंग। जस्ट लुक एट द सिचुएशन। जस्ट लुक एट द सिचुएशन। हमने कम से कम सारे लोगों ने 100 बार 100 से भी ज्यादा बार क्रू को बुलाया है। बट नन ऑफ द क्रू मेंबर इज रिस्पांसिबल इनफ टू कम हियर एंड स्पीक टुवर्ड्स अस। लुक एट द सिचुएशन।l
फ्लाइट में फंसे हुए यात्रियों ने बताया कि 5 घंटे के इंतजार के दौरान उन्हें पानी तक के लिए नहीं पूछा गया। ना ही खानेपीने का कोई सामान उपलब्ध कराया गया। परेशान यात्रियों ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई और इसे यात्रियों की सुरक्षा में गंभीर चूक बताया। काफी इंतजार के बाद फ्लाइट तकनीकी समस्या दूर कर रात 12:44 पर दुबई से रवाना हुई। फ्लाइट 13 से 14 जून के दरमियानी रात 2:44 पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। इस देरी की वजह से यात्रियों को ना सिर्फ मानसिक और शारीरिक दिक्कत उठानी पड़ी बल्कि एयरलाइन के कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे। अब जरा गौर कीजिए कि हाल के दिनों में अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एयर इंडिया का एक बोइंग 787 विमान हादसा हुआ था। हादसे के कुछ ही सेकंड्स में विमान मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया और में तब्दील हो गया।
एक पैसेंजर को छोड़कर सभी 241 लोगों की निधन हो गई जो इस विमान पर सफर कर रहे थे। इसके अलावा भी हॉस्टल के कई डॉक्टर्स की जान चली गई। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इसे दुनिया के सबसे भयावह हादसों में शुमार कर लिया गया। फिर से एयर इंडिया की फ्लाइट में ऐसी घटना लापरवाही को उजागर करती है और एयर इंडिया पर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। अहमदाबाद मामले को लेकर पहले ही जांच चल रही है और अब इस वीडियो ने उन सवालों को और अहम बना दिया है।