मृत शरीर के अवशेष ढूंढ रही टीम के लिए आवारा कुत्ते बने मुसीबत।

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पुलिस के सामने एक नई मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। यह समस्या पैदा कर रहे हैं वहां के आवारा कुत्ते। इनसे निपटने के लिए पुलिस ने एनिमल रेस्क्यू का सहारा लिया है। अब यह टीमें आवारा कुत्तों को एयर इंडिया एआई171 की क्रैश साइट से हटा रही हैं।

गौरतलब है 12 मई को अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोइंग 787 ड्रीम लाइनर विमान उड़ान भरने के चंद सेकंड के अंदर ही क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 ने अपनी जान गवाई। वहीं जहां विमान गिरा वहां पर करीब 38 लोगों की निधन हुआ था।

इस हादसे के शिकार हुए लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस बॉडी की तलाश और पहचान में जुटी है। बहुत सारे शव ऐसे हैं जो बुरी तरह जल गए हैं। शत विक्षित हालत में है। ऐसे में पुलिस को बॉडी की पहचान करने में पहले से ही बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच आवारा कुत्ते पुलिस के काम को और भी चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं। हादसे में मारे गए सभी लोगों की पहचान हो।

इसके लिए बहुत जरूरी है कि घटना स्थल से मांस का एक-एक टुकड़ा बटोरा जाए। लेकिन इसके आसपास मौजूद आवारा कुत्ते वहां खाने की तलाश में जुटे हैं। ऐसे में पुलिस को डर सता रहा है कि अगर किसी कुत्ते ने के कुछ टुकड़ों को अपना निवाला बना लिया तो फिर इस विमान हादसे का शिकार हुए यात्रियों की पहचान करना बहुत मुश्किल होगा।

इस हादसे की जांच में जुटे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों की तलाश फिलहाल जारी है। उन्होंने बताया कि कैसे आवारा कुत्ते उनके लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। एम राइट अचीव बिग एट केआर मंगलम यूनिवर्सिटी वी प्रोवाइड यू द प्लेटफार्म टू टर्न योर ड्रीम्स इनू रियलिटी एट केआर मंगलम यूनिवर्सिटी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा हर दिन घटना में मारे गए लोगों के शरीर के अवशेष यहां वहां मिल रहे हैं। हम लोगों ने देखा है कि आवारा कुत्ते घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। वे यहां पड़े मांस के टुकड़ों को खा रहे हैं। ऐसे में हम लोग इन कुत्तों को यहां से हटवा रहे हैं। इससे यह भी सुरक्षित रहेंगे और हमारे लिए जांच में भी आसानी होगी।

बता दें घटना स्थल पर कुछ कुत्ते तनाव में भी नजर आए। इसके चलते अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जानवरों को उचित देखभाल मिले। साथ ही दुर्घटना स्थल को किसी भी तरह के प्रदूषण से बचाया जा सके। इस मामले को लेकर अहमदाबाद नगर निगम के मवेशी उपद्रव नियंत्रण विभाग के प्रमुख नरेश राजपूत ने कहा कि उनका विभाग इस मामले में शामिल है।

इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरेश राजपूत ने कहा हमने अब तक दुर्घटना स्थल से चार कुत्तों को बचाया है और उन्हें दल लिमिड के आश्रय गृह में ले गए हैं ताकि वे घटना स्थल पर कोई उपद्रव ना करें। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग के कर्मचारी शुक्रवार से घटना स्थल पर काम कर रहे हैं। इन सभी के बीच सर्च टीमें घटना स्थल से मानव अवशेषों को बटोरने में लगी है।

हादसे के तीसरे दिन यानी रविवार को भी इस टीम को एक बॉडी मिली है। वहीं सोमवार को कम से कम 15 मानव अवशेष यहां से मिले हैं। टीम ने संभावना जताई है कि अब भी कई यात्रियों के शरीर के अवशेष मिल सकते हैं। मानव अवशेषों को ढूंढने के लिए टीम पूरी शिद्दत से काम कर रही है ताकि हर यात्री के शरीर के अवशेषों को उनके परिजनों को सौंपा जाए।

हालांकि इसी बीच आवारा कुत्ते टीम का काम बेहद मुश्किल बना रहे थे और इसी के चलते टीम ने कुत्तों को आश्रय घर भेज दिया।

Leave a Comment