प्रेग्नेंट दिव्यांका त्रिपाठी पर हुई नोटों की बारिश?

टीवी की जानीमानी हीरोइन दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं और उनका बेबी शावर भी हुआ। फंक्शन में नाच गाना, खुशियों का माहौल और पूरी टीवी इंडस्ट्री उमड़ी हुई थी। एक्ट्रेस ने बेबी बम फ्लट किया। वो बेहद खुश नजर आई। दिव्यांका त्रिपाठी के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है।

वो शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी। इन दिनों वो सातवें आसमान पर हैं। हर कोई उन्हें पैंपर कर रहा है। वो जिंदगी में आने वाली सबसे बड़ी खुशी यानी बच्चे के इंतजार में है। इन दिनों उनके बेबी शावर फंक्शन के चर्चे हैं। एक्ट्रेस ने Instagram पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है। परिवार वालों संग हुए इस गोद भराई के फंक्शन में दिव्यांका ने ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। रेड चुनरी ओढ़े वो नजर आई। पति ने दिव्यांका को हरे रंग की चूड़ी पहनाईबाकी मेहमानों ने एक्ट्रेस को गिफ्ट दिए। दिव्यांका पर उनके घर वालों ने पैसों की बारिश की। एक्ट्रेस पर नोट उड़ाए गए। यह नजारा देखकर वह भी एक्साइटेड दिखी। उनके पति विवेक दहिया की खुशियां भी सातवें आसमान पर थी। उन्होंने पत्नी के बेबी बम पर किस किया और कान में कुछ कहकर एक्ट्रेस को चिढ़ाया। गोद भराई के फंक्शन में सभी लोग नाचे। दिव्यांका ने बेबी बम संभालकर डांस किया। यह वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “क्या होता है जब आप फैमिली, प्यार और पागलपन को मिक्स करते हो।” गोद भराई का फंक्शन हंसी, डांस और कभी ना भुलाए जाने वाली यादों से भरा रहा।

अभी भी उस दिन के बारे में सोचकर हंस रही हूं। फैंस ने दिव्यांका पर प्यार लुटाया है। कपल ने बीती रात भी बेबी शावर का फंक्शन रखा था। यहां दिव्यका वाइट कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आई। उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। विवेक ने उनके साथ रोमांटिक डांस भी किया था। उनके इस बेबी शावर फंक्शन में फैमिली के साथ-साथ इंडस्ट्री के दोस्त भी जुड़े थे।

सभी ने दिव्यंका और उनके होने वाले बच्चों के लिए दुआएं मांगी। दिव्यांका और विवेक की शादी 2016 में हुई थी। 41 साल की उम्र में दिव्यंका मां बनने वाली है। काफी वक्त से टीवी शोज़ में नहीं दिखी हैं। काम से ब्रेक लेकर दिव्यंका मदरहुड पर अब फोकस कर रही हैं।

Leave a Comment