प्रेगनेंसी के झूठ पर बौखलाए विवेक दहिया और दिव्यांका।

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने बच्चे के स्वागत की तैयारियां कर रही है। हाल ही में उनके गोद भराई की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस ने सबका दिल जीत लिया था। इसी बीच दिव्यांका का एक और पोस्ट सभी को हैरान कर रहा है।

दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने एक न्यूज़ पेपर की एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें एक आर्टिकल में उनकी तस्वीर के साथ लेट मदरहुड और से जुड़ी स्टोरी लिखी गई थी। दोनों ने इस खबर को गलत बताया है और अपनी बात सबके सामने रखी है। इस तरीके की बातें लिखने से पहले न्यूज़पेपर को पहले सोचना भी चाहिए था लेकिन उन्होंने अपनी क्लिकबेट न्यूज़ की हेडलाइन देकर इसे छाप दिया ताकि व्यूज मिल जाए।

अब इस पर दिव्यंका और विवेक दोनों ही भड़ गए हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने तस्वीर शेयर कर लिखा हाय हम मेडिकल साइंस की तरक्की और इससे लोगों को मिलने वाली उम्मीद की सराहना करते हैं। लेकिन हम एक बात साफ करना चाहते हैं कि हमारे पॉजिटिव रिजल्ट्स आईवीएफ की वजह से नहीं है बल्कि यह नेचुरल है। यह बात भी आपने आप में एक अलग तरीके से उम्मीद जगाती है। माता-पिता बनने का हर रास्ता खूबसूरत होता है और आप अपने आर्टिकल के जरिए जो जागरूकता फैला रहे हैं, हम उसका समर्थन करते हैं। बस अच्छा होता अगर आप हमसे पूछ लेते कि यह बात हमारे मामले में सही है या नहीं है। हमारी यहां तक पहुंचने की अपनी एक कहानी है। लेकिन यह वाली कहानी हमारी नहीं है।

इसके अलावा देवंख्या के पति विवेक दहिया ने भी स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा हम जिम्मेदार पत्रकारिता को महत्व देते हैं और यह देखकर हैरानी हुई कि तस्वीर को आईवीएफ से जुड़ी खबर के साथ दिखाया गया जबकि हमारी जर्नी पूरी तरीके से नेचुरल रही है। यह सही नहीं है। सही जानकारी बहुत मायने रखती है और इस बारे में हमसे कोई पुष्टि भी नहीं की गई है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 2016 में शादी की थी और 10 साल बाद उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है।

जिसके लिए दोनों ही बहुत एक्साइटेड है। वहीं दिव्यांका ने अपने करियर में कई कामयाब टीवी शोज़ किए हैं। सबसे ज्यादा पॉपुलर उनका स्टार PS पर रहा। यह है मोहब्बतें जिसमें वो इशिता भल्ला के किरदार में नजर आई थी। फिलहाल इशिता भल्ला यानी हमारी दिव्यंका मम्मी बनने वाली हैं। और भाई उन्होंने यह भी बता दिया कि कोई आईवीएफ का चक्कर नहीं था। भाई बिल्कुल नेचुरल तरीके से यह प्रेगनेंसी कंसीव हुई है।

Leave a Comment