टीवी की इशी मां रियल लाइफ में बनने वाली है मां। 40 की उम्र में सुनाएंगी गुड न्यूज़। शादी के 9 साल बाद घर में गूंजेगी नन्हे मेहमान की किलकारी। दिव्यांका विवेक जल्द ही बनने वाले हैं मम्मी पापा। बेबी प्लानिंग को लेकर दिया बड़ा हिंट। परिवार की चौखट पर जल्द ही खुशियां देंगी दस्तक। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और संस्कारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर एक गुड न्यूज़ सामने आई है।
घर-घर में ईमां के नाम से जाने जाने वाली दिव्यांका अब रियल लाइफ में भी जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाली है। शादी के 9 साल बाद एक्ट्रेस ने बेबी प्लानिंग को लेकर बहुत बड़ा हिंट दे दिया है। इस हिंट को सुनने के बाद सभी की आंखें खुशी से नम है।
दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को अब 10 साल होने को आए हैं लेकिन इतने सालों में आज तक उन्होंने बेबी प्लानिंग का कोई जिक्र नहीं किया। लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही अपने फैंस को गुड न्यूज़ सुनाएंगी। इस हिंट के मिलने के बाद से ही फैंस ने यह कयास लगाने भी शुरू कर दिए हैं कि घर में जल्द ही नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है।
इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो यह भी कहना शुरू कर दिया है कि कपल को बेबी बॉय होगा या बेबी गर्ल। अब जब दिव्यांका ने बेबी प्लानिंग का हिंट दे ही दिया है तो यह भी बता देते हैं कि यह सपना आखिर कब पूरा होने वाला है। इंटरव्यू के दौरान फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने कहा कि अभी तो इस बारे में कुछ भी नहीं पता। यह एक नेचुरल चीज है और इसमें ऊपर वाले का भी हाथ होता है। हम माता-पिता बनना चाहते हैं और अभी हम बेबी के लिए खुद को तैयार भी मान रहे हैं। हम दोनों अक्सर घर में इस बारे में चर्चा करते हैं लेकिन मैंने अभी हाल ही में एक नया शो साइन किया है और मैं शो के बीच में कंसीव करने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हूं क्योंकि मैं शो को अच्छे से टाइम देना चाहती हूं।
मैं कंसीव करने और शो के बीच थोड़ा स्पेस चाहती हूं। तो शो पूरा होने के बाद हम बेबी प्लान करने के बारे में सोचेंगे। अभी के लिए ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन शायद हम आपको जल्द गुड न्यूज़ दे दें। भले ही दिव्यांका ने मां बनने की गुड न्यूज़ को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया हो लेकिन एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट के बाद कहीं ना कहीं इस बात का तो फैंस को हिंट मिल ही गया है कि एक्ट्रेस के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आ सकता है।
बता दें कि दिव्यांका और विवेक को एक साथ यह है मोहब्बतें में देखा गया था। कपल की केमिस्ट्री को ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी बहुत पसंद किया गया था। कुछ वक्त की रेटिंग के बाद ही दिव्यांका और विवेक साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।
सीरियल यह है मोहब्बतें ने दिव्यांको को टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया था। इसके बाद उन्हें कई रियलिटी शोज़ में भी देखा गया। हालांकि अब फैंस एक बार फिर से उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर टीवी पर देखना चाहते हैं और दिव्यांका ने भी साफ कर दिया है कि वह जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाली हैं।
