क्या दिव्यांका त्रिपाठी पर पड़ी बेरोजगारी की मार? क्या टीवी की ई मां को नहीं मिल रहा काम? कभी थी नंबर वन कमाऊं एक्ट्रेस। आज काम मांगने की पड़ गई जरूरत। कैसे आए टीआरपी क्वीन के इतने बुरे दिन? जी नहीं।
ना तो यह सवाल हमारे हैं और ना ही ऐसा कोई भी दावा ई 24 की तरफ से किया जा रहा है। बल्कि दिव्यांका की बेरोजगारी की खबरों को हवा खुद उनकी ही एक पोस्ट की वजह से मिली है। जिसके जरिए दिव्यांका ने काम मांगा है।
यूं तो बीते 21 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही और पॉपुलर टीवी शोज़ का चेहरा रह चुकी। साथ ही नंबर वन टीवी एक्ट्रेस का टैग हासिल कर चुकी दिव्यांका त्रिपाठी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन आज दिव्यांका काम के लिए मोहताज हो गई हैं। वक्त का सितम देखिए कि दिव्यांका को अब काम मांगने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है। जी हां, बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप। सोशल मीडिया के जरिए दिव्यांका ने इंडस्ट्री से काम की डिमांड की है।
दरअसल दिव्यांका ने अपने Instagram स्टोरी सेक्शन में एक नोट लिखा है जिसमें वह बता रही हैं कि वह वॉइस रिकॉर्डिंग और डबिंग के काम में इंटरेस्टेड हैं। किसी के पास सूटेबल ऑफर है तो उन्हें जरूर बताएं। अपने इंस्टा स्टोरी नोट में दिव्यांका ने लिखा है कि मैं वॉइस रिकॉर्डिंग और डबिंग करने के लिए बेहद इच्छुक हूं।
अगर आप इंडस्ट्री के लोगों के पास मेरे योग्य कोई काम हो तो मुझे जरूर बताएं। मैं नए रास्ते और नया काम सीखने के लिए उत्सुक हूं। दिव्यांका के इस पोस्ट से जाहिर है कि वह कुछ नया करना चाहती हैं। लेकिन उनके पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है। नेटिटर्न्स का कहना है कि अब यह दिन भी आ गए हैं कि इतनी नामी एक्ट्रेस होने के बाद भी दिव्यांका को घर बैठे काम नहीं मिल रहा। उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके काम मांगना पड़ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया कि अरे क्या हुआ दिव्यांका मैम? लंबे वक्त से आपको शोज़ में नहीं देखा। वहीं एक और ने कमेंट किया लगभग 7 साल हो गए।
यह हैं मोहब्बतें के बाद कोई डेली सोप नहीं मिला। अब तो लोग इन्हें भूल भी गए। एक ने तो यह भी लिख दिया कि यही हाल होता है जब काम था तब किसी से सीधे मुंह बात नहीं करते। फिर काम मांगते हैं। वहीं एक ने हैरानी जताते हुए लिखा कि नंबर वन एक्ट्रेस के इतने बुरे दिन। जानकारी के लिए बता दें कि सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन से घर-घर में पॉपुलर हुई दिव्यांका त्रिपाठी ने एकता कपूर के शो यह है मोहब्बत से जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इशिता भल्ला के रोल में दिव्यांका को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था। इस शो की बदौलत दिव्यांका टीवी की नंबर वन एक्ट्रेस बन गई थी।
अपने रोल के लिए दिव्यांका प्रति एपिसोड ₹1 लाख से ₹15 लाख तक की फीस चार्ज करती थी और शो के दौरान वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थी जो हर एपिसोड के लिए लाखों में कमाती थी।
हालांकि दिसंबर 2019 में यह शो खत्म हो गया था। जिसके बाद से ही वह किसी डेली सोप में नजर नहीं आई हैं। इस बीच दिव्यांका ने कुछ रियलिटी शोज़ और ओटीटी सीरीज में भी काम किया। लेकिन वो यह है मोहब्बतें कि सक्सेस को दोहरा नहीं पाई हैं। दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसके जरिए वो ब्रांड प्रमोशन से मोटी कमाई कर रही हैं।
