दिव्यांका की भर गई गोद, खुशी से झूमां पूरा परिवार।

खुशियों से चहक उठा दिव्यांका विवेक का घर। गोद भराई की रस्म में बला की खूबसूरत लगी टीवी की इशिमा। दिव्यांका त्रिपाठी के चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो। गोद भराई की रस्म में पति ने लुटाया जमकर प्यार। खुशी से झूम उठा त्रिपाठी दहिया परिवार। टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी 41 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। जल्द ही उनके घर पर बच्चे की किलकारियां गूंजेंगी। जिसके चलते त्रिपाठी और दहिया परिवार के लोगों में खुशियों का माहौल है। बता दें शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

इसी बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की गोद भराई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई। जिसे देखने के बाद फैंस का मानो दिन ही बन गया। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी की पति विवेक दहिया बच्चे के पिता होने के नाते गोद भराई की रस्म अदा करते हुए नजर आ रही हैं। पहले उन्होंने अपनी पत्नी को हरी चूड़ियां पहनाई और फिर एक्ट्रेस के पेट पर हाथ रखकर बच्चे को आशीर्वाद दिया। इसी बीच विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी पर खूब जमकर प्यार लुटाया।

जल्द ही माता-पिता बनने की खुशी दोनों के चेहरों पर साफ नजर आ रही थी। दिव्यांका भी गोद भराई की रस्म में खूब हंसती और मुस्कुराती हुई नजर आ रही थी। इस मौके पर परिवार वालों ने भी एक्ट्रेस को आशीर्वाद देने के साथ-साथ खूब सारे तोहफे भी दिए। गोद भराई की यह रस्म पूरी तरह से पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई। जैसा कि तस्वीरों में देखा जा सकता है। परिवार के सदस्यों ने दिव्यांका की गोद भरी और उन्हें खूब सारा आशीर्वाद दिया। बैकग्राउंड में दिख रही फूलों की सजावट और पारिवारिक माहौल ने इस पल को और भी ज्यादा यादगार बना दिया।

जहां दिव्यांका ने ग्रीन कलर का सूट और सिर पर लाल दुपट्टा पहना हुआ है, वहीं विवेक दहिया पेस्टल पिंक शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं और अपनी पत्नी के प्रति उनका प्रोटेक्टिव अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। दोनों की लव स्टोरी की अगर बात करें तो दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी शो यह है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। जिसके बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के इतने सालों बाद 10 साल बाद 2026 में अब उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। जिसे लेकर ना सिर्फ यह कपल बल्कि उनके लाखों चाहने वाले भी बेहद इमोशनल और खुश नजर आ रहे हैं।

हाल ही में 19 मार्च को अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। जिसमें दिव्यांका और विवेक ने वाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था। विवेक ने दिव्यांका के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ था और कैप्शन में लिखा था प्लॉट ट्विस्ट 10 साल के बाद। उनका यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। यह खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश हुए। इसी बीच अब गोद भराई की तस्वीरें देखकर उनके फैंस का दिन बन गया है। जिसमें सून टू बी पेरेंट्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं और अपने आने वाले बच्चे के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। होने वाली मां दिव्यांका त्रिपाठी की खुशी तो देखने वाली है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी कपल को खूब बधाइयां भेज रहे हैं।

Leave a Comment