दिव्या भारती की निधन के 33 साल बाद हुआ शॉकिंग खुलासा। एक्ट्रेस की निजी जिंदगी से जुड़े राज से करीबी ने उठाया पर्दा। दिव्या की अचानक हुई निधन पर उस करीबी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी। करीबी ने किया दावा पैसों के लिए दिव्या का हो रहा था इस्तेमाल।
जी हां, मौत के 33 साल बाद एक बार फिर दिव्या भारती सुर्खियों में छाई हैं। और वजह है एक्ट्रेस की निजी जिंदगी का वो राज जो अब तक पर्दे के पीछे छिपा हुआ था। लेकिन अब पहली बार एक्ट्रेस के करीबी ने उस राज पर से पर्दा उठाया है।
एक ऐसा सच बताया है जिसे जान हर कोई दंग रह गया है। यह तो सब जानते हैं कि दिव्या भारती 90 के दशक की सबसे [संगीत] बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक थी। 16 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखने वाली दिव्या ने सिर्फ 3 साल में ही सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया था। महज 20 फिल्मों में काम करने वाली 90ज की टॉप एक्ट्रेसेस में वो गिनी जाने लगी थी। लेकिन एक हादसा और सब कुछ खत्म। 5 अप्रैल 1993 को अपने घर की पांचवी मंजिल से गिरकर दिव्या की मौत हो गई। पुलिस जांच में दिव्या के निधन की वजह पैर फिसलने से हुआ हादसा बताया गया। लेकिन आज भी दिव्या की निधन की वजह पर सवाल उठते रहते हैं। और अब एक्ट्रेस की निधन के लगभग तीन दशक बाद उनके करीबी ने दिव्या को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि वह करीबी कोई और नहीं बल्कि गुजरे जमाने के मशहूर चाइल्ड एक्टर रहे मास्टर राजू यानी कि राजू श्रेष्ठ हैं। जिन्होंने एक पॉडकास्ट [संगीत] में दिव्या और उनकी जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों पर बात की है। राजू ने दिव्या के बारे में बात करते हुए बताया है कि एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी में खुश नहीं थी। बिना किसी शख्स का नाम लिए राजू ने दावा किया कि दिव्या को लगता था कि पैसों के लिए उनका इस्तेमाल [संगीत] हो रहा है। राजू के मुताबिक दिव्या करियर में बहुत खुश थी। पर असल जिंदगी में खुश नहीं थी। रिश्तों में खुश नहीं थी। ऐसा नहीं था कि अपनी जिंदगी में पुरुषों से नाख थी या अपने लवर से। लेकिन कुछ दूसरे लोग थे।
मैं ज्यादा डिटेल में नहीं जाना चाह रहा हूं। उन्हें लगता था कि उन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें लगता था कि क्योंकि मैं कमा रही हूं क्योंकि मैं काम करती हूं। यह पैसा ऐसे यूज़ हो रहा है। बहुत सारी चीजें थी। मैं कंट्रोवर्सी में नहीं जाना चाहता लेकिन हां वो खुश नहीं थी। हालांकि राजू ने यह भी साफ कर दिया कि उस वक्त दिव्या की जिंदगी में जो शख्स था उनके साथ वह बेहद खुश थी और अपने अच्छे फ्यूचर की प्लानिंग किया करती थी।
राजू के मुताबिक जो भी शख्स उनकी लाइफ में उस वक्त था वो उनको लेकर बहुत पॉजिटिव थी। उस इंसान को लेकर खुश थी। उस इंसान के साथ अच्छी जिंदगी का सपना देख रही थी वो सब ठीक था। इसके साथ ही राजू ने यह भी बताया कि 5 अप्रैल 1993 के दिन जब दिव्या की हादसे में मौत हुई तब वह वहां पहुंचने वाले सबसे पहले शख्स थे और वहां से वो सबसे आखिर में निकले थे। दिव्या की निजी जिंदगी पर यह खुलासा कर राजू इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन दिवंगत एक्ट्रेस के फैंस अब यह जानना चाहते हैं कि वो कौन लोग थे जो दिव्या का इस्तेमाल कर रहे थे। जिनकी वजह से एक्ट्रेस की निजी जिंदगी दुखों से भर गई थी।
