क्या करते थे दया बेन के पापा भीम वाकणी, परिवार मे कौन – कौन

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस दिशा वकानी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिशा वकानी के पिता भीम वकानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया जो एक दिग्गज एक्टर रह चुके हैं। भीम वकानी के निधन ने पूरे परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है। वैसे तो उनके पिता के निधन का कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है।

लेकिन इस मुश्किल घड़ी में तमाम फैंस दशा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि भीम वकानी ने लंबे वक्त तक एक्टिंग की दुनिया में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने अपनी शुरुआत गुजराती थिएटर से की और वहां पर लंबा समय बिताया। इसके बाद वह बॉलीवुड के फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने आमिर खान की लगान में भी काम किया। इस फिल्म में उनका एक छोटा सा रोल था। इसके अलावा शाहरुख खान की स्वदेश lऔर माधुरी दीक्षित की लज्जा में भी वह दिखे थे। यहां तक कि भीम वकानी अपनी बेटी दिशा वकानी के सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का भी हिस्सा बने थे।

वो सीरियल के एपिसोड नंबर 1320 में नजर आए थे। इस एपिसोड में बाबूजी चंपक लाल के दोस्त मावजी छेड़ा के रूप में दिखे थे। बता दें कि आज के समय में दिशा वकानी एक्टिंग से दूर है और लाइमलाइट में भी नहीं रहती हैं। दिशा ने मां बनने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली है। वह अपना पूरा समय परिवार और बच्चों को दे रही हैं।

एक्ट्रेस दो बच्चों की मां है और कई बार उनके बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई हैं। आपको बता दें कि उनके पिता अभी 84 साल के थे।

दिशा और उनके पिता की तरह ही दिशा के भाई मयूर वकानी भी एक एक्टर रह चुके हैं। और तारक मेहता के उल्टा चश्मा में सुंदरलाल का

Leave a Comment