दयाबेन के पिता का हुआ निधन। दिशा वकानी यानी कि हम सबकी प्यारी दयाबेन पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा वकानी के पिता भीम वकानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। भीम जी ने फिल्म्स और थिएटर में काफी कंट्रीब्यूशन दिया और उनका यूं चले जाना इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ा लॉस है।
आपको बता दें कि भीम जी तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। जहां उन्होंने चंपक लाल के दोस्त की भूमिका निभाई थी। असित कुमार मोदी ने मनी कंट्रोल से बात करते हुए भीम बकानी के निधन को कंफर्म किया और कहा ही वास नॉट कीपिंग अनवेल।
सुबह उनके परिवार से पता चला कि अहमदाबाद में एक्सपायर हो गए हैं। भीम वकानी खुद एक अच्छे पेंटर, एक्टर और डायरेक्टर थे। लगान फिल्म में भी काम किया था उन्होंने। उनकी बेटी दिशा वकानी को जब दयाबेन के रोल में प्रसिद्धि मिली तो उनका बहुत बड़ा योगदान था। दिशा का करियर बनाने में उनका बहुत योगदान था। मेरा और उनका एक परिवार जैसा रिश्ता था। जब भी मुंबई आते थे, वह मेरे घर आते थे। हम साथ में घूमने जाते थे।
उनके जाने से ऐसा लग रहा है जैसे मेरे परिवार से कोई चला गया है। भीम वकानी ने आमिर खान से लेकर शाहरुख खान तक के साथ स्क्रीन शेयर किया। मयूर और दिशा की जिंदगी को सफल बनाने में उनके पिता का काफी बड़ा हाथ था और अब यह साथ छूट गया है।
