दिशा पाटनी के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां। बरेली वाले घर के बाहर हुई जबरदस्त । प्रेमानंद महाराज से जुड़े के तार। के बाद दहशत में है पाटनी परिवार। सलमान खान, कपिल शर्मा, यूबर एल्विश यादव और अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी। एक बार फिर की घटना से दहल गया है बॉलीवुड। मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर चली हैं कई राउंड ।
बता दें कि यह घटना तड़के सुबह तकरीबन 3:30 बजे की है। जब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी के बरेली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित घर के बाहर ताबड़तोड़ हुई। जिससे पूरा इलाका थर्रा गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात ने दिशा के घर को निशाना बनाते हुए 8 से 10 राउंड चलाई।
बरेली वाले घर में दिशा के पेरेंट्स और बहन खुशबू पाटनी रहते हैं। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई लेकिन के इस घटना से पाटनी परिवार के लोग दहशत में आ गए हैं। इस की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर गोल्डी ने दिशा पाटनी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग करने की जिम्मेदारी ली है। साथ ही इस घटना को अंजाम देने की वजह का खुलासा भी किया है। रोहित गोदारा गोल्डी बरार के ट्वीट में दावा किया गया है कि यह संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य के अपमान का बदला लेने के लिए किया गया है।
का आरोप है कि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने कुछ संतों का अपमान किया था। जिसके विरोध में यह फायरिंग की गई। साथ ही पोस्ट में दी गई है कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है। अगर किसी ने भी संतों और सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी की तो वह उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
इसके साथ ही पोस्ट में यह दावा भी किया गया है कि यह धमकी सिर्फ दिशा पाटनी और उनके परिवार ही नहीं बल्कि फिल्म जगत के सभी कलाकारों और उनसे जुड़े लोगों के लिए भी है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हालांकि अब यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया है।
पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। गोलीबारी की इस घटना के बाद जानकारी सामने आई है कि बदमाशों ने की घटना को अंजाम देने से पहले दिशा के बरेली वाले घर की रेकी भी की थी। वहीं घटना के बाद पाटनी परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एक्ट्रेस के पिता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने बताया है कि रात में अचानक चली की आवाज सुनकर उनका पूरा परिवार दहल गया था। जैसे-तैसे उन्होंने आड़ लेकर खुद को बचाया।
दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने यह भी कहा कि खुशबू के बयान को सोशल मीडिया पर तोड़ मरोड़ कर वायरल किया गया था। इस दिल दहला देने वाली घटना पर अभी तक दिशा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
