तलाक…इस्लाम.. बीमारी, फेमस एक्ट्रेस को मिले कई ज़ख्म !

पहले तलाक, फिर कबूला इस्लाम और अब बीमारी से जंग। फेमस टीवी एक्ट्रेस की कंट्रोवर्शियल लाइफ। नन्हा बेटा भी लगातार हुआ सोशल मीडिया पर ट्रोल। मुस्लिम एक्टर से निकाह के बाद बदल गई जिंदगी। टीवी की संस्कारी बहू बिग बॉस विनर इस एक्ट्रेस के नाम कई खिताब। हम बात कर रहे हैं टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की जिनका आज जन्मदिन है।

39 साल के इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस की जिंदगी किसी सीरियल की कहानी से कम नहीं है। एक सुपरहिट सीरियल की तरह दीपिका की कहानी में भी प्यार, तलाक, धर्म परिवर्तन, पैसा, शोहरत, बीमारी से लड़ाई और फिर नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत सब कुछ शामिल है। टीवी सीरियल, रियलिटी शोज़ और अब अपने यू ट्यूब चैनल से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। दीपिका ने अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा खुशी और बहुत ज्यादा दुख दोनों देखा है।

उनकी जिंदगी में आई हर मुश्किल का डटकर सामना किया है और आज वो एक सफल एक्ट्रेस के साथ-साथ पत्नी और मां के तौर पर अपनी जिंदगी जी रही हैं। लेकिन इस जिंदगी को पाने के लिए उन्होंने खूब मेहनत और धैर्य रखा। आज आपको दीपिका से जुड़े कुछ अनसुनीत किस्सों से रूबरू कराते हैं। क्या आप जानते हैं शोएब इब्राहिम उनके दूसरे पति हैं। दीपिका कक्कड़ की पहली शादी रौनक सैमसन से हुई थी। रौनक फेशियर से एक पायलट थे। बता दें टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले दीपिका ने रौनक से साल 2008 में शादी कर ली थी।

हालांकि उनकी शादीशुदा जिंदगी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और शादी के महज 3 साल बाद ही यानी कि 2011 में उनका तलाक हो गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनके और शोएब इब्राहिम के बीच बढ़ती नजदीकियों की वजह से उनकी शादी टूट गई। लेकिन दीपिका ने इन आरोपों को बेसलेस बताया था। पहले तलाक के बाद दीपिका ने अपनी सारी एनर्जी अपने काम पर लगाना शुरू कर दिया। 2011 में उन्हें ससुराल सिमर का शो में मुख्य किरदार सिमर मिला।

इस शो ने उन्हें रातोंरात घर-घर में मशहूर कर दिया था। इसी शो के सेट पर उनकी मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई थी। शोएब उनके ऑन स्क्रीन पति प्रेम का किरदार निभा रहे थे। दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने अपने रिश्ते को कई साल तक दुनिया से छुपा कर रखा। लेकिन 2017 में उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिकली अनाउंस कर दिया। इसके बाद जब उनकी 2018 में शोएब से शादी हुई उस वक्त इन दोनों की शादी एक कारण की वजह से टॉक ऑफ द टाउन बन गई थी। वो वजह थी दीपिका का शादी के वक्त इस्लाम कबूल करना। यह बात उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस को बहुत ज्यादा ट्रोल भी किया गया था।

लेकिन दीपिका और शोएब दोनों ने इस नफरत को नजरअंदाज किया और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। 2023 उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत साल रहा क्योंकि 2023 में दीपिका कक्कड़ मां बन गई। उन्होंने बेटे रूहान को 21 जून 2023 को जन्म दिया। लेकिन अगर 2025 की

बात करें तो यह साल दीपिका की जिंदगी पर कहर बनकर बरपा। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई जब उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर हो गया है। मई 2025 में उन्हें स्टेज टू लिवर कैंसर का पता चला। लेकिन सुकून यह रहा कि सर्जरी के बाद अब वो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। अब दीपिका कैंसर फ्री हो गई है। लेकिन ट्रीटमेंट अभी भी जारी है।

Leave a Comment