ना रणबीर, ना रणवीर दीपिका को इस एक्टर से हुआ था सच्चा प्यार, बरसो बाद हुआ खुलासा।

दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में थी अपने एट आवर्स शिफ्ट को लेकर और ऑलमोस्ट दीपिका की टीम ने इस चीज को बड़ा मुद्दा बना ही दिया था कि इसी बीच अब दीपिका के एक एक्स बॉयफ्रेंड ने दीपिका को लेकर इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे दीपिका ने उन्हें प्रपोज किया था और तब दीपिका के पास पैसे नहीं थे और यह जो एक्टर है यह एक बड़े स्टार थे।

एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि दीपिका जब मुंबई आई थी तो मुंबई में सबसे पहला बॉयफ्रेंड अगर उनका कोई था तो वह मुजम्मिल ही थे। मुजमिल ने बताया कि ग्लैड्स के एक शो में दीपिका ने उन्हें नोटिस किया था। मुजमिल शोज़ कर रहे थे। वो काफी पॉपुलर थे। अच्छा पैसा कमा रहे थे और स्टार थे।

दीपिका ने सामने से मुजमिल को प्रपोज किया। यह उनका पहला और सच्चा रिश्ता था। मुजमिल ने बताया कि यह लोग डेट पर जाया करते थे। बारिश में रिक्शा में घूमा करते थे। हमें एक दूसरे के साथ टाइम बिताना अच्छा लगता था। हम बच्चे थे। उस टाइम दीपिका के पास उतने पैसे नहीं थे। मेरे पास उससे ज्यादा पैसे थे। तो मैंने कार ले ली थी। दीपिका को इस बात की बहुत खुशी थी। रिक्शा में डेटिंग की यादें तो उनकी दीपिका के साथ ही जुड़ी हुई है। मुजमिल ने यह भी बताया कि एक बार वह दीपिका को पार्टी के लिए लेकर गए थे और डीजे से उन्होंने दीपिका का एक फेवरेट सॉन्ग डेढ़ घंटे तक बजवाया था क्योंकि डीजे वाला मुजमिल का दोस्त था।

मुजमिल से जब पूछा गया कि क्या दीपिका से वह अब भी कांटेक्ट में हैं? तो उन्होंने कहा कि 2 साल तक दीपिका से वह रिलेशनशिप में रहे। उसके बाद कांटेक्ट टूट गया। उसके कुछ सालों बाद फिर से वह कांटेक्ट में आए। एक दूसरे के काम को एप्रिशिएट करते थे। लेकिन रणबीर सिंह से शादी के बाद दीपिका और मुजमिल का कांटेक्ट पूरी तरह से खत्म हो गया। जहां एक तरफ दीपिका की ये कहानी काफी वायरल हो रही है, वहीं अब दीपिका की पीआर टीम जो उनकी इमेज बिल्ड कर रही है एक फेमिनिस्ट के तौर पर, वो टीम बहुत ज्यादा नाराज है और मुजम्मिल को ट्रोल करने लग गई है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे कमेंट्स आ गए हैं। मुजमिल को लेकर अब यह बातें बताने से क्या फायदा दीपिका का नाम लेकर स्टार बनने की कोशिश कर रहा।

Leave a Comment