शादियों का सीजन बना रोमांस का रीजन। बहन की शादी में कोजी हुए रणवीर दीपिका। ननद से ज्यादा खूबसूरत लगी भाभी। बहन की शादी में इमोशनल हुए रणवीर सिंह। फूलों से सजी चादर में कराई एंट्री। घर की बहू दीपिका ने निभाई कई रस्में। मेहमानों की आओ भगत करते दिखे दुआ के पापा। देश भर में शादियों का सीजन फुल मोड में है। आम से लेकर खास सभी लोग किसी ना किसी शादी का हिस्सा बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त वेडिंग मोमेंट्स की बाढ़ आई हुई है। इसी बीच बॉलीवुड की पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही है। इस कपल के लिए शादियों का सीजन रोमांस का रीजन जो बन गया है।
दरअसल मौका था रणवीर सिंह की कजिन सिस्टर सौम्या हिंगोरानी की शादी का। जहां एक्टर भाई होने का हर फर्ज निभाते हुए नजर आए और मेहमानों की आओ भगत में लगे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी लेडी लव दीपिका के साथ खूबसूरत पल बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। शादी से रणवीर और दीपिका की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जैसा कि आप देख सकते हैं रणवीर और दीपिका बहन की शादी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया स्टार औररी इस अडोरेबल कपल को कैप्चर करने लगते हैं और जैसे ही दीपिका की नजर कैमरे पर पड़ती है, वो रणवीर के साथ कोजी होकर पोज देने लगती हैं। जिसके बाद दोनों ही हंस पड़ते हैं। कपल का यह क्यूट मोमेंट इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है।
जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं दीपिका की मल्टी कलर साड़ी की भी बहुत चर्चा हो रही है। तो बता दें एक्ट्रेस ने तोरानी ब्रांड की साड़ी पहनी हुई है जिसका नाम है रंगीली अंगीरा और साड़ी की कॉस्ट लगभग ₹ लाख बताई जा रही है। वहीं एक्ट्रेस ने सिंपल बर्न हेयर स्टाइल और कानों में झुमके और गले में नेकलेस से अपने इस लुक को कंप्लीट किया। इसी बीच शादी से कुछ और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिसमें रणवीर सिंह अपनी बहन को फूलों की चादर के नीचे गलियारे में लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो इसे एक छोर से पकड़े नजर आ रहे हैं और इस दौरान एक्टर थोड़ा इमोशनल भी हो गए। वहीं रणवीर के लुक की बात करें तो उन्होंने लाल कुर्ता और सफेद पजामा पहना हुआ है। कुर्ते पर गोल्डन कलर में सीक्वेंस का हैवी काम देखा जा सकता है। वहीं सौम्या के संगीत का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ जिसमें रणवीर सिंह को अपने परिवार के साथ जमकर डांस करते हुए देखा गया। शादी की भी बहुत सी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
जहां रणवीर भाई का फर्ज अदा करते हुए नजर आ रहे हैं। सौम्या ने फेरों के वक्त का एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह बहुत इमोशनल हो गए और रो पड़े। बता दें रणवीर सिंह की कजिन सिस्टर सौम्या हिंगोरानी की शादी सम्राज ठाकरे के साथ हुई। दोनों ने गोवा में धूमधाम से डेस्टिनेशन वेडिंग की।
