दीपिका पादुकोण को लगी नजर, पहले हाथ से निकली फिल्में..अब ब्रांड को करोड़ों का घाटा!

गर्दिश में हैं दीपिका पादुकोण के सितारे। पहले हाथ से निकल गए बड़े प्रोजेक्ट। अब ब्यूटी ब्रांड को हुआ करोड़ों का घाटा। लगातार हो रहा नुकसान पर नुकसान। चिंता में घिर गई दुआ की मम्मी। नेटवर्थ में आया तगड़ा डाउनफॉल। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इससे पहले उनके 8 घंटे वर्किंग आवर्स को लेकर चर्चा थी। जिसके चलते दीपिका को स्पिरिट और कल्कि 2 से हाथ धोना पड़ गया था।

कहा गया कि इन फिल्मों में उन्हें तगड़ा चेक ऑफर किया गया था। प्रोजेक्ट्स के बाहर होने के बाद उनकी नेटवर्थ को भी तगड़ा झटका लगा है। अब खबर आ रही है कि दीपिका का स्किन केयर ब्रांड 82° ई लॉस में चल रहा है और उन्हें करोड़ों का नुकसान भी हो गया है जिससे एक्ट्रेस चिंता में आ गई हैं। नुकसान कितना हुआ है और क्यों सब कुछ आपको विस्तार से बताते हैं। दीपिका पाडुकोण का स्किन केयर ब्रांड 82° ई लॉन्च होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। लॉन्च के समय जहां दीपिका के फैंस बहुत उत्साहित हुए थे, वहीं प्रोडक्ट्स के हाई प्राइसेस की वजह से कई लोग शिकायत भी करते रहे हैं।

अब एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका के ब्रांड को भारी नुकसान हो गया है। कंपनी फिलहाल खर्चे कम करके मुनाफे की स्थिति में आने की कोशिश कर रही है। 82° ई में दीपिका और उनके पिता प्रकाश पाडुकोण डायरेक्टर हैं। यह ब्रांड कानूनी तौर पर डीपीकेए यूनिवर्सल कंज्यूमर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के अंदर काम करता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स को सौंपी गई ताजा फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि 2023 से 2024 की तुलना में 2024 से 2025 में उसकी कमाई में भारी गिरावट आई है। जिस पर कंपनी ने कहा है कि खर्चों पर बड़ी कटौती की जा रही है। फाइनेंशियल ईयर 2024 से 2025 में ब्रांड को करीब 12.26 करोड़ का घाटा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के रेवेन्यू में करीब 30% की गिरावट दर्ज की गई है। फाइनेंसियल ईयर 2023 से 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 21.21 करोड़ था जो इस साल घटकर 14.66 करोड़ हो गया है।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि दीपिका पाडुकोण की कंपनी ने अपना मार्केटिंग बजट 20 करोड़ से घटाकर 4.4 करोड़ कर दिया है। बता दें सोशल मीडिया प्रमोशंस और अपनी पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल करते हुए अपने ब्रांड को आगे ले गई थी दीपिका। दीपिका पाडुकन के इस प्रीमियम ब्रांड में प्रोडक्ट्स की प्राइस रेंज ₹2500 से ₹4000 के बीच में है।

वहीं दूसरी ओर कैटरीना का ब्रांड दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक K ब्यूटी का रेवेन्यू 2024 से 2025 के लिए 88.23 करोड़ दर्ज किया गया है। जिसमें उन्हें 11.3 करोड़ का मुनाफा हुआ। वहीं दीपिका के फिल्म प्रोजेक्ट्स की अगर बात करें तो एक्ट्रेस को दो बड़ी फिल्मों स्पिरिट और कल्कि 2 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि अभी भी उनके पास अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं। वो शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अलू अर्जुन और एटली की आने वाली फिल्म में भी दीपिका मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Leave a Comment