3 शर्तों पर टिकी दीपिका – रणवीर की शादी! एक्टर ने किए कई खुलासे!

तीन शर्तों पर टिकी दीपिका रणवीर की शादी। धुरंधर एक्टर ने किए रिश्ते को लेकर कई खुलासे। दुआ की मम्मी को पसंद नहीं लापरवाही। पत्नी को खुश करने के लिए एक्टर ने बदली कई आदतें। शादी के बाद बदल गई रणवीर सिंह की जिंदगी। खुद बताया हालेल दिल।

धुरंधर की सुपर सक्सेस के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर हर जगह छाए हुए हैं। चाहे उनका पब्लिक अपीयरेंस हो, किसी इवेंट में पहुंचे हो या कोई स्टेटमेंट दिया हो। सब कुछ वायरल हो रहा है। इसी बीच उनका एक पुराना स्टेटमेंट भी बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें उन्होंने बताया है कि पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ उनका रिश्ता कैसा है और कौन सी आदतें उनकी शादी को स्ट्रांग बनाए हुए हैं। जैसा कि सभी जानते हैं दीपिका पाडुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं।

4 साल का रिलेशनशिप 7 साल की शादी दोनों लगभग 12 साल से एक दूसरे के साथ हैं। जिसके चलते उन्हें कपल गोल्स माना जाता है। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड के सुपरस्टार दीपिका पाडुकोण और रणवीर सिंह की शादी सिर्फ प्यार, केयर और पैशन पर नहीं टिकी हुई है। बल्कि इसमें रियल लाइफ के वो छोटे-छोटे रूल्स भी हैं जो इसे सच में और भी ज्यादा खास बनाती है। दोनों का रिश्ता हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। आज के दौर में जहां परफेक्ट रिलेशनशिप अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट, पब्लिक अपीयरेंस तक सीमित हो जाता है, वहीं दीपिका और रणवीर का रिश्ता हर फेज में फैंस के लिए नए-नए कपल गोल्स सेट कर रहा है।

जहां प्यार के साथ-साथ डिसिप्लिन, रूटीन और म्यूचुअल रिस्पेक्ट बराबर की भूमिका निभा रही है। जैसा कि सभी जानते हैं दोनों की लाइफ बेहद बिजी और इंटेंस है। शूटिंग शेड्यूल्स, ब्रांड कमिटमेंट्स, ट्रैवल और पब्लिक अपीयरेंस। लेकिन इस भागदौड़ के बीच उन्होंने अपनी शादी को मजबूत रखने के लिए कुछ सिंपल लेकिन जरूरी रूल्स बनाए हुए हैं। जैसे कि एक दूसरे के कॉल्स का जवाब देना। चाहे दिन कितना भी बिजी क्यों ना हो जैसे ही वक्त मिले कॉल बैक करना जरूरी है। इसके अलावा टाइम पर खाना खाना, सही समय पर सोना और जितना हो सके घर समय पर लौट आना। यह सब आदतें सिर्फ हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए नहीं बल्कि एक दूसरे के लिए प्रेजेंट रहने का भी तरीका है।

यह दिखाता है उनके लिए शादी सिर्फ एक इमोशनल कनेक्शन नहीं बल्कि एक डेली कमिटमेंट है। सुनने में यह छोटी सी बात लग सकती है लेकिन यही कंसिस्टेंसी रिश्ते में ट्रस्ट फैक्टर ऐड करती है। दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह खुद कई बार यह शेयर कर चुके हैं कि उनकी लाइफ में यह स्ट्रक्चर और डिसिप्लिन उनकी पत्नी दीपिका लेकर आई हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि जहां रणवीर अपनी एनर्जी और स्पॉनटेनियस बिहेवियर के लिए जाने जाते हैं, वहीं दीपिका का काम और ऑर्गेनाइज्ड अप्रोच इस रिश्ते को बैलेंस बनाता है।

रणवीर सिंह मानते हैं कि इन आदतों ने उन्हें ज्यादा फोकस्ड और ग्राउंडेड बनाया है। दोनों की लव स्टोरी की अगर बात करें तो दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जो 2013 में फिल्म रामलीला के सेट पर शुरू हुई। जिसके बाद 14 नवंबर 2018 को इटली में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली। कहते हैं 2015 में रणवीर और दीपिका ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली थी। जिसके बारे में किसी को कानों कान खबर नहीं हुई थी। आज दोनों एक बेटी दुआ के पेरेंट्स बन चुके हैं।

Leave a Comment