ना बर्थडे विश ना धुरंधर पर कोई रिएक्शन। क्या दीपिका रणवीर के रिश्ते में आई दरार? नो रिएक्शन मोड में क्यों गई दुआ की मम्मी? शादी के 7 साल बाद दीपवीर के रिश्ते में आई खटास। रणवीर के बर्थडे के बाद लगे कपल्स के बीच झगड़े के कयास। बॉलीवुड की मोस्ट रोमांटिक कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह यूं तो अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। दुआ के मम्मी पापा को हमेशा ही एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता है।
लेकिन इंटरनेट पर सामने आई कुछ अफवाहों ने सभी को हैरान करके रख दिया है। इस खबर के कानों में पड़ते ही फैंस भी दंग रह गए हैं। जी हां, दीपवीर को लेकर ऐसी शॉकिंग न्यूज़ सामने आ रही है कि कपिल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अफवाहओं की मानें तो ऐसा माना जा रहा है कि शादी के 7 साल बाद दीपिका और रणवीर के रिश्ते में खटास आ गई है।
इन सारी बातों को सुनने के बाद आप सभी को बड़ा झटका लगा होगा। बता दें कि यह दावा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर दीपिका के नो रिएक्शन मोड में जाने के बाद फैंस कर रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि 6 जुलाई को अपने बर्थडे के खास मौके पर रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर का टीजर रिलीज़ किया था। ऐसे में 12:12 पर टीजर के रिलीज करने के कुछ ही देर बाद से ही सिर्फ एक्टर के लुक्स की ही चर्चा हो रही है।
फिल्म के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह का दमदार एक्शन और ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला। एक्टर के इस लुक को देखने के बाद कमेंट्स में उन्हें खूब वाहवाही मिल रही है। टीजर को देखने के बाद आप ऐसा अनुमान लगा सकते हैं कि जस्ट फर्स्ट लुक इतना अमेजिंग था तो फिल्म कितनी ही धमाकेदार होने वाली है। लेकिन फिल्म को लेकर चल रहे चर्चाओं के बीच एक ऐसी बात सामने आ रही हैं। एक ऐसी अफवाहएं सुनने को मिल रही हैं कि रणवीर और दीपिका के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही है। जी हां, गौरतलब है कि जहां एक वक्त पर रणबीर और दीपिका हर छोटी से छोटी बड़ी से बड़ी चीजों में एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए दिखते थे, लेकिन इस बार दीपिका का धुरंधर पर कोई रिएक्शन ही नहीं आया। हैरानी की बात तो यह है फिल्म तो खैर छोड़ो लेकिन दीपिका ने रणबीर को बर्थडे विश नहीं किया।
इस बात के नोटिस में आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और लोगों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ना विश किया ना पोस्ट डाला। कुछ तो गड़बड़ है। वहीं एक और यूजर ने सवाल करते हुए लिखा पिछले साल तो पूरी इंस्टा स्टोरी भरी थी दीपिका की तस्वीरों से।
इस बार साइलेंस क्यों? एक और शख्स ने लिखा दीपवीर फैंस के लिए बुरी खबर ना बन जाए यह साइलेंस। अब जहां बी टाटाउन के हर एक सेलर ने अपने-अपने रिएक्शन दे दिए हैं। वहीं दीपिका का चुप्पी साधना आखिर सवाल तो पैदा करेगा ही। वहीं बीते दिनों जहां दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट वाली डिमांड पर इंडस्ट्री से लगभग सभी से सपोर्ट मिला उस वक्त रणवीर साइलेंस मोड पर थे और इस बार दीपिका का कुछ ऐसा करना फैंस के लिए बड़ी उलझन बन गया है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इन अफवाहओं और खबरों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है। ऐसे में कपल की किसी भी चीज पर कोई भी सवाल उठाना या कुछ कहना सही नहीं होगा।
