कौन है दीपिका के होने वाले जीजा? किसके लिए धड़का अनीषा का दिल? करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं रणवीर के साड़ू साहब। देओल परिवार संग है खास रिश्ता। सनी की समधन बनेंगी दीपिका। रणवीर ने पक्का किया साली का रिश्ता। जल्द बिजनेसमैन संग लेगी सात फेरे। बॉलीवुड के दो बड़े फिल्मी घरानों का जुड़ने जा रहा है नाता।
रिश्तों में तब्दील होने जा रही है सनी देओल और दीपिका पादुकोण की दोस्ती। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मायके में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। छोटी बहन अनीषा को आखिरकार अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है और अब 34 साल की उम्र में दुल्हन बनने को एकदम तैयार है।
यह तो सभी जानते हैं कि अनीषा की सगाई दुबई के एक बिजनेसमैन से हो चुकी है। हालांकि अभी तक अनीषा के सपनों के राजकुमार के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ था। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। बताया जा रहा है कि अनीषा के ड्रीम मैन की तार देओल परिवार से जोड़ी जा रही है। तो वहीं अब कहीं ना कहीं इस बात का खुलासा तो हो ही गया है कि दीपिका पादुकोण जल्द ही सनी देओल की समधन बनने वाली है।
तो चलिए आज की इस रिपोर्ट में हम आपको पादुकोण परिवार के होने वाले दामाद के बारे में बताते हैं। दुबई में रह रहे रोहन आचार्य ब्लू ग्राउंड में पार्टनर और सर्विस एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते हैं। भले ही रोहन फिल्मी दुनिया से कोसों दूर हैं लेकिन वो खुद बड़े फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं। आपको बता दें कि रोहन अपनी पर्सनल लाइफ प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी वो बेहद ही कम एक्टिव रहते हैं। अक्सर उनकी एक ही तस्वीर वायरल होती है। हालांकि E24 आपके लिए उनकी एक खास झलक लेकर आ गया है। दृश्य की शादी में रोहन की बिल्कुल सी छोटी सी झलक देखने को मिली जिसमें वो अपनी बहन को स्टेज तक ले जा रहे हैं। अब रोहन के फैमिली बैकग्राउंड ने भी सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा कर रख दी है।
दरअसल वो लेजेंड्री फिल्म मेकर विमल रॉय के परपोते यानी ग्रेट ग्रैंड सन हैं। उनकी मां की तरफ से भी खानदान उतना ही मशहूर है। रोहन की मां चिमू आचार्य, फिल्म मेकर बासु भट्टाचार्य और लेखक फिल्म मेकर रिंकी राय भट्टाचार्य की बेटी हैं। जिससे आचार्य परिवार इंडियन सिनेमा की सबसे सम्मानित विरासतों में से एक बन गया है। रोहन आचार्य की बहन ऋषि आचार्य की शादी सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल से हुई है। इस रिश्ते का मतलब है कि अनीषा की रोहन से शादी के बाद दीपिका और उनका परिवार धर्मेंद्र के परिवार का हिस्सा बन जाएंगे। गौर करने की बात तो ये है कि इस रिश्ते को मुकम्मल करने में सबसे बड़ा हाथ रणवीर सिंह का है।
जी हां, दुआ के पापा ने जीजा ड्यूटी छोड़ अपनी साली साहिबा के लिए क्यूपिट का रोल भी अदा किया है। इसके पीछे की वजह यह है कि रणवीर के मम्मी पापा गजीत सिंह भवानानी और अंजू भवानानी रोहन के पिता सुमित आचार्य के अच्छे दोस्त हैं। दोनों की पहली मुलाकात भी रणवीर के जरिए ही हुई थी। लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब जल्द ही कपल सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इन खबरों पर ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया है। लेकिन फैंस को अनीषा को दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार है।
