हिंदू से मुसलमान बने दीपिका कक्कड़ बेटे रूहान को सिखा रही नमाज रीसेंट वॉग की तस्वीरें वायरल फैंस ने एक्ट्रेस को सुनाई खरी-खोटी पूजा अर्चना कराने की दे दी सलाह कुछ ने कहा बेटे को अब स्कूल में पढ़ने भेजो ट्रीटमेंट के बीच दीपिका ने दिया बड़ा अपडेट टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।
जैसा कि सभी जानते हैं उनका एक YouTube चैनल है दीपिका की दुनिया जिस पर वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सब कुछ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनका रिसेंट वॉग बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है और एक्ट्रेस के फैंस उन्हें खूब ज्यादा खरी-खोटी सुना रही हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे सबकी चहीते दीपिका को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।
दरअसल हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने एक ब्लॉग अपलोड किया जिसमें उन्होंने अपनी कैंसर से जंग और हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया। साथ ही अपनी दिनचर्या भी दिखाई। इसी बीच उनके 2 साल के बेटे रूहान को नमाज पढ़ते हुए देखा गया। दरअसल दीपिका कक्कड़ खुद अपने 2 साल के बेटे को नमाज पढ़ना सिखा रही थी। वॉग का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गया। जिस पर इंटरनेट यूज़र्स के तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। रूहान की नमाज पढ़ते हुए तस्वीरें देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, “तुम्हारे वो दिवाली के गीत और मंदिर की आरती कहां है जो तुम कहते थे कि तुम्हारे रिश्ते में सुनाई देती है।”
एक और यूजर ने कहा, “तुम हिंदू हो। बेटे को पूजा करना भी सिखाओ”।” एक दूसरे यूजर ने कहा, “अपने बच्चे को नमाज पढ़ते हुए दिखाना सिर्फ टारगेट ऑडियंस को इंप्रेस करने के लिए बिल्कुल बेवजह है।” एक और यूजर ने लिखा, रूहान 2 साल से बड़ा हो गया है और एक समझदार बच्चा है। उसे किसी अच्छे प्री नर्सरी स्कूल में डालने के बारे में सोचो।
वहीं जैसा कि सभी जानते हैं एक्ट्रेस का कैंसर का ट्रीटमेंट भी चल रहा है। जिसके चलते उनके फैंस काफी चिंता में रहते हैं। दरअसल पिछले साल एक्ट्रेस को लिवर कैंसर के बारे में पता चला था। जिसके बाद एक्ट्रेस की 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई थी। दीपिका सर्जरी से रिकवर कर रही थी कि उन्हें सिस्ट के बारे में पता चला। उसके बाद उन्हें सिस्ट का ऑपरेशन करना पड़ा था। हालांकि दीपिका के लिए अभी भी खतरा टला नहीं है। इसका जिक्र वह अक्सर अपने ब्लॉग्स में करती रहती हैं। दीपिका ने हाल ही में एक नया ब्लॉग शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनका एक नया ट्रीटमेंट शुरू होने जा रहा है।
दीपिका ने कहा सब मेरे सामने मुस्कुराते हैं जबकि मुझे पता है कि सबके मन में घबराहट है। मेरे मन में भी एक डर होता है लेकिन तब भी हम अपनी स्माइल पहनकर इस दुनिया के लिए तैयार रहते हैं। मम्मी और अम्मी अपने चेहरे की घबराहट छिपाकर एक अच्छी सी स्माइल देती हैं। मुझे हिम्मत और दुआएं देती हैं। उसके बाद दीपिका ने अपने ब्लॉग के जरिए उन फैंस का शुक्रिया अदा किया जो उनकी अच्छी हेल्थ की कामना करते रहते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अब वह रेगुलर ब्लॉग डालने की कोशिश करेंगी और अपने [संगीत] फैंस के साथ अब कनेक्टेड रहेंगी।
