बड़ी-बड़ी आंखें, गोल-गोल गाल, बालों की दो चोटियां और दो दांत वाली प्यारी सी मुस्कान। मम्मा से मैचिंग स्या साची सूट में दिखाया देसी अवतार। पहली ही झलक में दिल जीत ले गई दीपिका रणवीर की राजकुमारी। मिलिए दुआ पादुकोण सिंह से। तो फाइनली हो ही गया जूनियर सिंबा का दीदार। पूरे 1 साल, एक महीना और दो हफ्ते के इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी एंजल डॉटर की मुंह दिखाई करवाई और दुआ को जमाने से मिलवाया।
वो भी इतने खास अंदाज में कि फैंस खुशी से उछले बिना नहीं रह पाए। दिवाली के खास मौके पर दीपिका रणवीर ने अपनी एक साल की बेटी दुआ का फेस रिवील कर दिया है। 21 अक्टूबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस को दीपावली की बधाई के साथ-साथ बेटी का दीदार करवाकर खूबसूरत सरप्राइज़ भी दे दिया और अपने चाहने वालों की दिवाली की मिठास को कई गुना बढ़ा दिया। पांच तस्वीरों के जरिए दीपवीर ने अपनी लाडली की पहली झलक फैंस और चाहने वालों को दिखाई। यह पहली बार है जब लोगों की निगाहें दीपिका और रणवीर पर से हटकर किसी और पर टिकी रह गई।

फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए रणवीर और दीपिका ने एक पोस्टर शेयर किया जिसकी हाईलाइट बनी मां की गोद में मुस्कुराती हुई दुआ। पहली तस्वीर में दुआ कैमरे की तरफ स्माइलिंग पोज़ दे रही है तो दीपिका और रणवीर अपनी लाडली को बेहद प्यार से निहार रहे हैं। अगली तस्वीर में दुआ की बिग स्माइल दिखी। गाल पर छोटा सा डिंपल और मुंह में दो दांत। दुआ की क्यूटनेस देख लोग उसकी बलाए लेने लगे।

दुआ की इन तस्वीरों पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। मां की गोद में बैठकर दुआ ने लक्ष्मी पूजन भी किया। बता दें कि दुआ, दीपिका और रणवीर तीनों ने ही फेमस फैशन डिज़र स्या साची के डिज़र कलेक्शन से कस्टमाइज आउटफिट्स पहने थे। दुआ और दीपिका आउटफिट कलर ट्रेनिंग किए दिखी। रेड सूट के साथ कंधे पर दुपट्टा डाले। बालों में हैवी झुमके और बालों में गजरा लगाए दीपिका बला की खूबसूरत लग रही हैं। दुआ को भी दीपिका ने रेड सूट पहनाया। बालों की दो छोटी पोनी और माथे पर छोटी सी लाल बिंदी ने दुआ की क्यूटनेस में इजाफा किया। वहीं रणवीर सिंह वाइट कुर्ता पजामा और मैचिंग नेहरू जैकेट पहन गले में सोने की मल्टी लेयर चेन पहन आंखों पर टिंटेड चश्मा लगाए रणवीर धन्ना सेठ लुक में नजर आए।

कपल के पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड सेलिब्स ने भी खूब कमेंट किए हैं। हर कोई दुआ पर प्यार लुटाता नजर आया है। कहना गलत नहीं होगा कि पहली झलक में ही दुआ ने सारी की सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली है। जहां आलिया भट्ट ने अपनी लाडली राह को दुनिया की नजरों से दूर कर लिया है।
वहीं दीपिका रणवीर ने अपनी नन्ही जान का चेहरा दिखाकर दुआ को मशहूर कर दिया है। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ का जन्म बीते साल 8 सितंबर 2024 को हुआ था। बीते महीने ही दोनों ने अपनी लाडली का पहला बर्थडे बेहद सादगी के साथ सेलिब्रेट किया था। हालांकि एक साल तक दीप वीर ने अपनी लाडली को कैमरों की नजरों से दूर रखा था। ऐसे में दुआ की पहली झलक देखने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे और अब वह पूरा हो चुका है।