तीसरी बार पिता बने दिनेश कार्तिक, नवरात्रि पर हुआ बेटी का जन्म।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पलिकल के घर तीसरी बार किलकारी गूंजी है। दिनेश कार्तिक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों ने यह जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करी। व Instagram पर कपल ने लिखा हमारे दिलों में दुआओं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं।

कबीर और जियान की छोटी बहन राह पल्लिकल कार्तिक को परिचित कराते हुए हम बहुत खुश हैं। इसके साथ ही दोनों ने अपने फैंस को प्यार भी भेजा है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिनेश कार्तिक ने 25 अगस्त 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से भारतीय स्क्वाश प्लेयर दीपिका पलिकल से दूसरी शादी की थी।

शादी के 4 साल बाद 2021 में उनके जुड़वा बेटे हुए जिनका नाम उन्होंने कबीर और जियान रखा था। अब उनके घर बेटी हुई है जिसका नाम कपल ने राह रखा है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिनेश कार्तिक भारत के जबरदस्त विकेटकीपर और बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए टेस्ट, वनडे और T20 तीनों ही फॉर्मेट में खेला है। इसके साथ ही वह आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। फिलहाल वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटिंग कोच और मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही वह क्रिकेट की कमेंट्री करते हुए भी नजर आ जाते हैं। बात करें उन दोनों के पोस्ट पर तो उस पर कई सारे यूज़र्स और सेलेब्स ने भी कमेंट किया है।

विराट कोहली ने जहां एक तरफ रेड हार्ट इमोजी शेयर किया तो वहीं शिखर धवन ने कांग्रेचुलेशंस लिखते हुए रेड हार्ट इमोजी को शेयर किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑफिशियल Instagram पेज से लिखा गया है सेंडिंग अ लॉट ऑफ लव एंड अ लिटिल आरसीबी जर्सी फॉर राह। वहीं दिनेश कार्तिक को बांग्लादेश के खिलाफ निदाहास ट्रॉफी में आखिरी गेंद पर लगाकर भारतीय टीम को चैंपियन बनाने के लिए याद किया जाता है।

वहीं उनकी पत्नी दीपिका पल्लिकल दुनिया की टॉप 10 रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली भारत की पहली महिला स्क्वाश प्लेयर के रूप में जानी जाती हैं। दीपिका को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं वह कॉमनव्थ और एशियन गेम्स में पदक जीत चुकी है।

Leave a Comment