फिल्म संगठन ने सनी देओल को लिखा पत्र “बॉर्डर 2 से दिलजीत दोसांज को करो आउट”।

दिलजीत दोसा की फिल्म सरदारजी 3 की रिलीज पर इंडिया में तो रोक लगा दी गई है। फिल्म फेडरेशंस ने अब उन फिल्म मेकर्स को भी चिट्ठियां लिखी है जिन फिल्म मेकर्स ने दिलजीत दोसांज के साथ फिल्में शुरू कर दी है और दिलजीत दोसांज उनके साथ काम कर रहे हैं। इसमें नाम शामिल है भूषण कुमार और बोनी कपूर का। जहां भूषण कुमार की आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 का दिलजीत दोसांज हिस्सा है।

वहीं नो एंट्री 2 में भी अर्जुन कपूर के साथ दिलजीत दोसांज नजर आने वाले थे। लेकिन अब फिल्म फेडरेशन ने भूषण कुमार और बॉर्डर 2 के एक्टर सनी देओलदोनों को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि बॉर्डर 2 एक ऐसी फिल्म है जिससे भारत के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। इस तरह के फिल्म में दिलजीत दोसांज को कास्ट करना ठीक नहीं रहेगा। दिलजीत दोसांच जो पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लेकर सरदार जी फिल्म बना रहा है और उस फिल्म को रिलीज भी कर रहा है। इस एक्टर को इंडियन फिल्मों में कम से कम कास्ट नहीं किया जाना चाहिए। यह फेडरेशन अपील करता है।

इस तरह का एक लेटर भूषण कुमार जो प्रोड्यूसर है उन्हें और सनी देओल जो इस फिल्म के लीड एक्टर है उन्हें भी लिखा गया है। साथ ही पीएम मोदीसे भी अपील की गई है कि पाकिस्तानी एक्टर्स पर रोक लगाई जाए और दिलजीत दोसांज को भी फिल्म इंडस्ट्री से बैन किया जाए।

इधर बात करें दिलजीत दोसांज की तो सरदार जी फिल्म को लेकर उन्होंने कहा है कि इस फिल्म के लिए हानिया आमिर जो पाकिस्तानी एक्ट्रेस है उसे पहले ही साइन कर लिया गया था। इस फिल्म में बहुत पैसे लगे हैं और फिल्म बनकर तैयार हो गई उसके बाद पहलगाव अटैक हुआ। अब ऐसे में जो प्रोड्यूसर है उसका भी नुकसान होगा। ऐसे में इस फिल्म को रिलीज तो करना जरूरी है।

Leave a Comment