बालों से भरा शरीर और ऐसे चहेते वाले रोल – इस खान ने धुरंधर की सफलता पर दिया बयान।

हमारे पिछले वीडियो में हमने बात की थी कि कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े खान धुरंधर फिल्म की सक्सेस पर चुप है। अब एक खान है जिन्होंने रिसेंटली एक स्टेटमेंट दिया है। उस स्टेटमेंट में उन्होंने धुरंधर फिल्म का नाम नहीं लिया है। रणवीर सिंह का नाम भी नहीं लिया है।

लेकिन कुछ ऐसी बात कही है जिसे लोगों ने कनेक्ट कर लिया है। हो ना हो इस वक्त पर इन्होंने ये बात की है तो डेफिनेटली धुरंधर और एनिमल फिल्म के बारे में ही बात की है। ये खान कौन है उससे पहले मैं आपको बता दूं कि इन्होने कहा क्या है? आज के दौर में हीरोज़ को फिल्मों में मर्दानगी दिखाने के लिए यूज किया जा रहा है। लंबे-लंबे बाल, गुस्सैल आदमी खून से भरा हुआ चेहरा और फिल्म के अंदर भयंकर हिंसा। मैं इस तरह के रोल्स कभी नहीं करने वालाI मुझे ऐसे गुस्सैल किरदार निभाने में कोई इंटरेस्ट नहीं है।

इन दिनों फिल्मों में इस तरह की चीजें बहुत ज्यादा दिखाई जा रही है और इन्हें प्रमोट भी बहुत किया जा रहा है। लोगों को बिल्कुल देर नहीं लगी ये गेस करने में कि यहां पर इस खान ने किस फिल्म और किस एक्टर की बात की है। पिछले कुछ समय में दो बड़ी फिल्में आई हैं। जिन्होंने ताबड़तोड़ बिज़नेस किया है। रणबीर कपूर की एनिमल और दूसरी रणबीर सिंह की धुरंधर। दोनों ही फिल्मों में वायलेंस है। दोनों ही फिल्मों में दोनों को माचो दिखाया गया है। मर्दानगी दिखाई गई है। गुसैल दिखाया गया है। तो जाहिर सी बात है इस खान ने इन्हीं पर तंज कसा है। अब ये खान कौन है? यह भी मैं आपको बता देती हूं।

यह आमिर खान के भांजे इमरान खान हैं जो कुछ सालों पहले इंडस्ट्री छोड़ चुके हैं। इनके मामा आमिर खान ने ही इन्हें इंडस्ट्री में लॉन्च किया था और रिसेंटली इन्होंने हैप्पी पटेल नाम की फिल्म से कमबैक करने की कोशिश की है। पिछले कुछ सालों से यह फिल्म इंडस्ट्री से गायब है। उन्होंने अपनी ओपिनियन दी है वन ऑफ द इंटरव्यू में कि वो आगे चलकर किस तरह के रोल्स बिल्कुल नहीं करेंगे।

इमरान खान का यह जो स्टेटमेंट है अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग उन्हें याद दिला रहे हैं। उन्हीं के मामा आमिर खान की फिल्म उनसे पूछ रहे हैं कि धुरंधर और एनिमल में तो आपको वायलेंस दिख रहा है।

लेकिन जब आपके मामा आमिर खान गजनी फिल्म कर रहे थे तो उसमें आपको वायलेंस नजर नहीं आया। क्या उसमें आपको खूनखराबा नजर नहीं आया? क्या उसमें आपको अपने मामा के किरदार का गुस्सा नजर नहीं आया? इस तरह के सवाल अब लोग इमरान खान से पूछ रहे

Leave a Comment