क्या अहमद का था दाऊद से कनेक्शन? क्या यूपी में बैठे-बैठे कुख्यात रखता था पाकिस्तान की खबर? धुरंदर टू की पीक डिटेलिंग ने घुमाया लोगों का दिमाग। नोटबंदी के पीछे की सच्चाई ने भी दिया बड़ा झटका।
अहमद दाऊद से लेकर नोटबंदी का क्या है? धुरंधर से कनेक्शन। राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं को जोड़ने वाली कहानी फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही लोगों के दिमाग को हिला कर रख दिया है।
और आदित्यधर की फिल्म धुरंधर की रिलीज के बाद से ही सबसे ज्यादा डिस्कशन फिल्म की पीक डिटेलिंग और रियल इंसिडेंट्स को लेकर किए जा रहे हैं। फिल्म में जिस तरह से इशारों ही इशारों में यूपी के कुख्यात अहमद और दाऊद के कनेक्शन को पेश किया गया है। उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अतीफ अहमद धीरे-धीरे अपने नेटवर्क को देश के बाहर फैलाता है। फिल्म में इशारोंइशारों में यह भी दिखाया गया है कि का कनेक्शन पाकिस्तान में बैठे नेटवर्क से जुड़ा था। जी हां, के तौर पर कुख्यात अहमद दाऊद और नोटबंदी के ऐलान को देख सभी दंग रह जाते हैं।
इसके बाद यह चर्चा और बहस भी शुरू हो गई है कि क्या यूपी में बैठे-बैठे के वाकई में सितार जुड़े थे। फिल्म में बिना नाम लिए बिना डायरेक्ट इल्जाम लगाए जो दिखाया गया है उसके बाद तरह-तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने अपनी इस फिल्म में अपराध और राजनीति के उस गठजोड़ को पर्दे पर उतारा है जिसने दर्शकों तक उत्तर प्रदेश की अपनी मुट्ठी में रखा था।
फिल्म में आतिफ अहमद नाम के किरदार को जिस अंदाज, पहनावे और बातचीत के तरीके और अपराध करने के पैटर्न के साथ दिखाया गया है, वह हूबहू यूपी के पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद से मेल खाता है। दर्शकों के बीच इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है कि क्या फिल्म में दिखाए गए तथ्य अतीक की असल जिंदगी के पन्नों से लिए गए हैं। यही नहीं आदित्यधर की फिल्म धुरंधर में नोटबंदी के पीछे का भी जो सच दिखाया गया है उससे भी बहस छिड़ गई है। फिल्म के मुताबिक देश को अस्थिर करने वाली गतिविधियों और साजिशों की आशंका के आधार पर ही नोटबंदी की घोषणा की गई थी।
फिल्म में दिखाया गया है कि पाकिस्तान भेजे गए भारत के कवर एजेंट के इनपुट से पता चला था कि सीमा पार के आतंकवादी के इशारे पर भारत में करीब 60 हजार करोड़ नकली नोट भेजने की फिराक में थे और फेक करेंसी की यह बड़ी सप्लाई उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव से पहले होनी थी। लेकिन उससे ही पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान कर दुश्मनों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। साल 2016 में अचानक हुई नोटबंदी के पीछे का जो सच फिल्म में पेश किया गया है, उससे लोगों के होश उड़ गए हैं और बड़ी साजिश को कामयाब होने से रोकने की पीक डिटेलिंग ने सभी का सर भी घुमा दिया है।
धुरंधर 2 में यह भी दिखाया गया है कि नोटबंदी के ऐलान से ना सिर्फ पाकिस्तान में नकली नोटों की छपाई करने वाले जावेद खनानी बल्कि आईएसआई चीफ मेजर इकबाल दुबई में पड़ा दाऊद और भारत की जेल में बंद अतीक अहमद भी परेशान हो गएथे। उनके मंसूबों पर पानी फिर गया था।
यही नहीं गौर करने वाली बात तो यह भी है कि आतिफ अहमद को उसी तरह से गोली मारते हुए भी दिखाया गया है जैसे कि अतीक अहमद को भारी सुरक्षा और मीडिया के बीच असल जिंदगी में मारा गया था। अब फिल्म में बार-बार इतनी सारी सिमिलरिटीज को देख लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या वाकई में अहमद के दाऊद और के साथ कनेक्शन थे या फिर यह सब फिल्म के लिए क्रिएट किया गया है।
लेकिन आपको बता दें कि धुरंधर 2 की डिटेलिंग जबरदस्त क्लाइमेक्स, डायलॉग्स, एक्टिंग और सस्पेंस से भरी फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और रणबीर सिंह की इस फिल्म की आंधी आने वाले लंबे वक्त तक बॉक्स ऑफिस पर छाई रहेगी।
