धुरंधर 2 उर्फ़ धुरंधर द रिवेंज कई दूसरी बड़ी फिल्मों की तुलना में अब तक लीक प्रूफ रही है। मगर कभी-कभी इंटरनेट पर इससे जुड़े किसी खास सीन या एक्टर की डिटेल बाहर आ जाती है। हाल ही में किसी ने सीक्वल के सबसे अहम सीन की जानकारी और डायलॉग्स लीक कर दिए हैं। यह वही सीन है जहां दानिश पंडोर का किरदार उज़ेर बलोच गैंगस्टर अरशद पप्पू की गर्दन से फुटबॉल खेलता है।
शायद आपको लगे कि मेकर्स इसे बढ़ा चढ़ा कर दिखाएंगे मगर ऐसा नहीं है। यह समझने के लिए हम आपको एक बैक स्टोरी देते हैं। दरअसल फिल्म की तरह रियल लाइफ में भी उज़ैर बलोच अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत का कजिन था। वह क्राइम की दुनिया से दूर अपनी पढ़ाई लिखाई कर रहा था। मगर साल 2003 में उसके पिता फैज मोहम्मद को के अरशद पप्पू ने किडनैप कर लिया था। फिरौती के चक्कर में अरशद ने उनकी हत्या कर दी थी। शुरुआत में उज़ैर इंसाफ के लिए खूब कोर्ट कचहरी घूमा था। मगर जब कहीं उसे न्याय नहीं मिला तो उसने अपने भाई रहमान डकैत की गैंग को जॉइ कर लिया था।
रहमान शुरुआत से ही उज़ैर को अपनी गैंग में लाना चाहता था। मगर उज़ैर हमेशा उसे मना कर देता था। हालांकि पिता की मौत और बदले की भावना ने उसे गैंग से जोड़ दिया। बता दें कि रहमान और अशद पप्पू लियाारी शहर में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे। दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन थे। ऐसे में उज़ैर को बलोच गैंग में शामिल [संगीत] होकर अरशद से बदला लेने का मौका मिल गया। असल जिंदगी में भी रहमान की हत्या के बाद उज़ैर ने ही बलोच गैंग को संभाला था। उस दौरान उसने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अरशद पप्पू की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं उसने सरेआम अरशद के सिर से फुटबॉल भी खेला था। धुरंधर 2 में इस सीक्वेंस को रिकक्रिएट किया गया है। पहले पार्ट के अंत में रहमान की मौत हो जाती है। इससे गैंग की जिम्मेदारी खुद ब खुद उज़ैर के ऊपर आ जाती है। रणवीर का किरदार हमजा उसे यह विश्वास दिला देता है कि रहमान को मारने वाला असल में वो नहीं है बल्कि अरशद पप्पू है। इन दिनों इंटरनेट पर धुरंधर 2 से जुड़ा एक डायलॉग शीट वायरल हो रहा है। उसके मुताबिक एक सीन में हमजा उज़ैर को संभाल रहा है।
मगर अरशद पप्पू पर भड़का उज़ैर उससे कहता है मेरे भाई पर पीठ पीछे वार किया। अपने कुत्तों की फौज लेकर आया। अबे हट अभी तुम लोगों को नहीं छोडूंगा। [संगीत] भाई के पीठ पीछे वार किया। एसपी का सिर चाहिए मुझे। एसपी यानी असलम चौधरी। फिल्म में चौधरी असलम का किरदार संजय दत्त ने निभाया है। रहमान दैट को मारने के कांस्परेसी में वो भी शामिल था। एक दूसरे सीन में उज़ैर के हाथों में किसी का सर है। इसमें [संगीत] किसी का नाम नहीं लिखा मगर डायलॉग में अरशद पप्पू का जिक्र है। इस सीन में उज़ैर कहता है, आज के बाद लियारी में पठान गैंग का नामोनिशान खत्म। सारा खत्म। ओए हट अरशद पप्पू अरशद पठान हट। एक अन्य सीन में उजैर नशे में है। उसी हालत में वो कहता है जब तक मैं एसपी असलम का सिर काट के कब्रिस्तान के बाहर नहीं टांगता तब तक मैं यहां से नहीं जाने वाला।
इस वायरल डायलॉग शीट में एक और सीक्वेंस का जिक्र है। इसमें हमजा उज़ैर को एयरपोर्ट छोड़ रहा है। यहां उसकी बात सुनकर ऐसा लगता है जैसे उसे अंत तक हमजा की असलियत का पता नहीं चला था। वो कहता है संभाल ले यहां पे। ख्याल रख अपना। अल्लाह हाफिज। इन डायलॉग से ऐसा लग रहा है कि आदित्य धर ने उज़ैर की रिवेंज स्टोरी को थोड़ा सा ट्वीट किया है। असल जिंदगी में वो अशद पप्पू से अपने पिता की निधन का बदला लेता है।
मगर फिल्म में वो अपने भाई रहमान डकैत का बदला लेता दिखाई देगा। जहां तक सिर से फुटबॉल खेलने वाली बात है, मेकर्स ने फिल्म के टीजर में ही उसके झलक दिखा दी है। पल भर के एक सीन में सड़क पर किसी की गर्दन दिखाई देती है।बैक स्टोरी जानने के बाद हम कह सकते हैं कि वो गर्दन अशरद पप्पू की ही है।
