‘धुरंधर 2’ की 4 फैन थ्योरीज, रहमान डकैत की वापसी होगी ?

धुरंधर चूक की हाइप बढ़ाने में फैन थ्योरीज का बड़ा हाथ रहा। पहले पार्ट की रिलीज़ के बाद से ही लोग इसके सीक्वल को लेकर तरह-तरह की कहानियां बुनने लगे थे। कोई इमरान हाशमी के कैमियो की बात कर रहा है तो कोई अक्षय खन्ना के कमबैक का दावा ठोक देता।

इसके अलावा कई और भी चर्चाएं हुई है जिससे बाजार गर्म है। मगर इनमें से चार बड़ी थ्योरीज से अब पर्दा लगभग हट गया है। धुरंधर 2 पर सबसे बड़ी थ्योरी इमरान हाशमी को लेकर थी। बताया जा रहा था कि वो इस मूवी में बड़े साहब का रोल कर सकते हैं।

इस किरदार को ही फ्रेंचाइज का अल्टीमेट विलेन बताया जा रहा है। इमरान की चर्चा होने के पीछे लेटर बॉक्स के एक वायरल स्क्रीनशॉट को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। उसमें इमरान को बड़े साहब के रोल मेंफिल्म का हिस्सा बताया जा रहा था। कहा गया कि यह किरदार दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है। मगर यह दावा अधपका सा है। वो इसलिए क्योंकि लेटर बॉक्स आईmडीबी की तरह फिल्म प्रेमियों का एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। वहां किसी ने धुरंधर 2 का पेज बनाकर उसमें खुद ही इमरान का नाम जोड़ दिया था। हालांकि बाद में उन्हें उस लिस्ट से हटा भी दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर यह कहीं से भी संभव नहीं लग रहा कि इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। पब्लिक को तो यह तक नहीं पता कि बड़े साहब हैं कौन? ट्रेलर के बाद यह दावा किया जा रहा है कि बड़े साहब परवेज मुशर्रफ या हाफिदlशहीद में से कोई एक हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि फिल्म की रिलीज के बाद ही हो सकेगी।

धुरंधर के ब्लॉकबस्टर गाने शरारत पर लोगों ने खूब रील्स बनाई। फैंस का दावा था कि पहले पार्ट की सक्सेस के बाद आदित्य धर सेकंड पार्ट में भी ऐसा ही एक गाना शामिल करेंगे। मगर रिपोर्ट के मुताबिक यह बात भी आधी अधूरी है। सीक्वल में एक डांस नंबर जरूर है। मगर वह शरारत से [संगीत] कहीं ज्यादा स्टाइलिश और ग्रैंड होगा। मेकर्स जल्द ही एक म्यूजिक लॉन्च इवेंट करने वाले हैं जिसमें फिल्म के गाने रिलीज किए जाएंगे। धुरंधर 2 में रणबीर सिंह के किरदार हमजा अली माजरी की बैक स्टोरी दिखाई जाएगी। बैक स्टोरी यानी उनकी जसरत सिंह रांगी वाली वो जिंदगी जब वो भारतीय जासूस बनने से पहले जी रहे थे। जसकीरत का आदित्य की पहली फिल्म उरी द से एक रोचक कनेक्शन है।

दरअसल उरी में विक्की कौशल का किरदार एयरफोर्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर से मिलता है। सीरत का रोल मूवी में कृति कुल्हाड़ी ने किया है। एक सीन में सीरत विक्की को बतातीहैं कि उनके पति पंजाब रेजीमेंट के आर्मी ऑफिसर थे। नौशेरा में हुए एक आतंकी हमले में वह शहीद हो गए थे। हालांकि फिल्म में उनके किरदार को कभी नहीं दिखाया गया था। मगर सीरत उनका नाम जसकीरत सिंह रांगी बताती है। लोगों ने दावा किया कि धुरंधर और उरी वाले जसकीरत दोनों एक ही इंसान हैं। मगर सूत्रों के मुताबिक यह बात सहीनहीं है। बताया जा रहा है कि आदित्य ने धुरंधर में इस नाम को केवल इसलिए इस्तेमाल किया क्योंकि उन्हें यह पसंद है। वो इस नाम को धुरंधर फ्रेंचाइज़ के लिए लकी चाम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

हालांकि इसको लेकर भी कोई क्लेरिटी नहीं है। पहले पार्ट में बतौर रहमान डकैत अक्षय खन्ना का काम लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म के क्लाइमेक्स में उनके किरदार की मौत हो गई थी। मगर इंटरनेट पर खबरें उड़ी कि आदित्य उन्हें धुरंधर 2 में दोबारा लाने वाले हैं। कुछ जगहों पर तो फिल्म के रीशूट होने का भी दावा किया गया था। मगर ऐसा होने के आसार कम है। अक्षय लौटेंगे तो जरूर मगर केवल फ्लैशबैक सीन्स में। उन्होंने कोई भी नया सीन नहीं फिल्माया है। हालांकि इंटरनेट पर चल रही एक रिपोर्ट में रिपोर्ट के मुताबिक वो पार्ट टू के लिए खूनखार सीन फिल्माने के बेहद करीब आ गए थे। ये सीन दाऊद इब्राहिम के भाई नूर कास्कर की मौत से जुड़ा हुआ था। लोगों ने दावा किया कि रहमान डकैत ने ही नूर की जान ली है। हालांकि असलियत में उसे एक दूसरे गैंगने मारा था।

फैंस का कहना है कि आदित्य फिल्म में इस बात को हल्का ट्वीट कर रहमान और उसके बीच का एक सीक्वेंस दिखाना चाहते थे। उन्होंने एक-आध दिन के रीशूट की तैयारी भी कर ली थी मगर अक्षय ने अंतिम समय पर निजी कारणों से इस सीन को फिल्माने से मना कर दिया।

हालांकि वह फ्लैशबैक सीन्स में अभी नजर आएंगे। बता दें कि यह सारी खबरें पूरी तरह से इंटरनेट की फैन थ्योरीज है। यह तथ्य भी हो, यह जरूरी नहीं है। एमइसलिए इन सभी दावों में कितनी सच्चाई है, उसे जानने के लिए हमें [संगीत] फिल्म रिलीज होने तक का वेट करना होगा। धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं 18 मार्च की शाम 5:00 बजे से इसके पेड प्रिव्यू शुरू हो जाएंगे।

Leave a Comment