40वें जन्मदिन पर रणवीर ने फैंस को दिया तोहफा। धुरंधर बनकर बॉक्स ऑफिस पर वापसी का किया ऐलान। लेकिन पहली झलक देखते ही भन्नाए फैंस। आधी उम्र की हीरोइन संग रोमांस करते देख लोग हुए हैरान।
40 के रणवीर तो 20 की है सारा। दुआ के पापा को लोगों ने याद दिलाया उम्र का फासला। तो रणवीर सिंह के फैंस के लिए उनका 40वां जन्मदिन एक्साइटमेंट और एंटरटेनमेंट की डबल डोज़ लेकर आया। 48थ बर्थडे पर रणवीर ने अपकमिंग एक्शन पैक स्पायर थ्रिलर धुरंधर का ऐलान कर अपने फैंस को ब्लॉकबस्टर विजुअल ट्रीट दी।
धुरंदर की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए फिल्म का एक एक्शन पैक टीजर रिलीज किया गया है। 2 मिनट 40 सेकंड के इस टीजर में रणवीर आउट एंड आउट डेयर डेविल अंदाज में दिख रहे हैं और अपने दुश्मनों को 440 वर्ल्ड का झटका देते नजर आ रहे हैं। फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे दमदार सितारे भी हैं। यूं तो 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही धुरंधर की पहली झलक ने फैंस के बीच बस क्रिएट कर दिया है। लेकिन फिल्म की पहली झलक सामने आते ही धुरंधर रणवीर नेटिजेंस के निशाने पर भी आ गए हैं और वजह है 20 साल का फासला।
जी हां वही फासला जो रणवीर सिंह और फिल्म की लीड हीरोइन सारा अर्जुन की उम्र में है। दरअसल रणवीर स्टारर धुरंदर के जरिए तमिल एक्ट्रेस सारा अर्जुन बॉलीवुड में बतौर हीरोइन डेब्यू करने जा रही हैं। सारा की फिल्म के टीज़ में छोटी सी झलक दिखाई गई है और इसी झलक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है। दरअसल सारा अर्जुन सिर्फ 20 साल की है जबकि रणवीर सिंह 40 साल के हो चुके हैं। अब टीजर रिलीज होने के तुरंत बाद रणवीर और सारा की उम्र में 20 साल के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
लोगों का कहना है कि फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर तो अच्छा है लेकिन सारा और रणवीर की जोड़ी जज नहीं रही है। रणवीर सारा से कुछ ज्यादा ही बड़े लग रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो इनकी कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए दोनों की जोड़ी को बाप बेटी की जोड़ी बता रहे हैं। और रणवीर को उनकी उम्र याद दिला रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि सारा अर्जुन रणवीर सिंह की लव इंटरेस्ट बनने के लिए बहुत छोटी है लेकिन सच कहूं तो फिल्म कमाल की लग रही है। वहीं एक और ने लिखा है एक 20 साल की लड़की क्यों? इसकी बजाय यह 25 साल की एक्ट्रेस को भी कास्ट कर सकते थे। वहीं एक और ने लिखा मुझे लगता है इन्होंने 20 साल की सारा अर्जुन को जानबूझकर रणबीर के अपोजिट कास्ट किया है। वहीं एक ने तो यह भी लिख दिया कि हिट के लिए कुछ भी करेगा यह अब।
हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो रणवीर की ट्रोलिंग को गलत ठहरा रहे हैं। फैंस का कहना है कि फिल्म में रणवीर एक अंडर कवर एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं जो सारा के कैरेक्टर को अपने ट्रैप में फंसाते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक सींस भी हो। धुरंधर का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही तमिल एक्ट्रेस सारा अर्जुन सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि सारा तमिल फिल्मों की नामी एक्ट्रेस हैं। सारा ने बचपन में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी।
महज 5 साल की उम्र तक वो 100 से ज्यादा टीवी कमर्शियल्स में नजर आ चुकी थी। तो वहीं अपनी पहली फिल्म देवा थिरुगल से वह घर-घर में फेमस हो गई थी। उन्होंने मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। वो एक थी डायन 404 जज्बा और द सॉन्ग ऑफ स्कर्पियन में काम कर चुकी हैं। पोनियन सेलवन वन और 2 में सारा अर्जुन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का छोटा वर्जन बन चुकी हैं।
