धुरंधर 2 की सफलता पर क्यों चुप है इंडस्ट्री।

धुरंधर द रिवेंज सुपरहिट है। पूरे इंडियन ऑडियंस क्रेजी हो चुकी है इस फिल्म को लेकर। लेकिन चुप है बॉलीवुड। यह फिल्म जो अपने रिलीज के एक ही हफ्ते के अंदर 1000 करोड़ क्रॉस करने की ताकत रख रही है बॉक्स ऑफिस पर। उस फिल्म पर क्यों चुप है फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज? फिल्म इंडस्ट्री के तीन बड़े खान जो एक दूसरे को अपनी हर एक फिल्म में सपोर्ट करते हैं एक दूसरे की फिल्म प्रमोट करते हैं वो खान दुरंधर फिल्म पर चुप है।

हां चुप इंडस्ट्री के सबसे बड़े सीनियर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी है। अजय देवगन ने भी फिल्म को लेकर कुछ नहीं कहा। हां, अक्षय कुमार ने उनकी फिल्म भूत बंगला आ रही है। उस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तब उन्होंने धुरंधर की तारीफ की और कहा कि फिल्म अच्छी चल रही है तो अच्छी बात है। हालांकि उन्होंने यह भी पॉइंट आउट किया कि धुरंधर तो ए ग्रेड फिल्म है। हमारी फिल्म जो है वो फैमिली फिल्म है। खैर ए ग्रेड फिल्म होने के बावजूद धुरंधर फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। यह इस्टैब्लिश हो चुका है। इस फिल्म को साउथ इंडस्ट्री से बहुत सपोर्ट मिला है और साउथ के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स ने फिल्म की तारीफ की है।

राइट फ्रॉम अलू अर्जुन टू थलाइवा रजनीकांत जी। जब साउथ इंडस्ट्री इस फिल्म की तारीफ कर रही है। इंडियन ऑडियंस इस फिल्म को लेकर क्रेजी हो रही है। सोशल मीडिया पर रील्स में इस फिल्म के गाने फिल्म के सीन्स ट्रेंड हो रहे हैं और फिल्म की थ्योरीज को क्रैक कर रहे हैं लोग तो फिर बॉलीवुड कहां छुपा है? क्यों चुप है? अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के चुप रहने के कुछ अहम कारण हो सकते हैं। पहला अहम कारण जो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चलता है वो यह कि एक दूसरे की सक्सेस से यहां के लोग जलते हैं। तो रणवीर सिंह आदित्यधर की ये फिल्म जो है इतना कमाल कर रही है।

कुछ लोग तो जलन के मारे ही चुप बैठे हैं। कुछ लोग इस वजह से भी चुप बैठे हैं कि उन्हें फिल्मों में वायलेंस पसंद नहीं आता है और इसीलिए वो इस तरह की फिल्मों को सपोर्ट नहीं करते हैं। ऐसी कैटेगरी भी फिल्म इंडस्ट्री में बैठी है। वहीं कुछ एक्टर्स इस फिल्म की तारीफ इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि यह फिल्म एंटी इंडिया है। अब वो लोग कौन हैं? यह तो आप खुद ही समझ सकते हैं।

आप भी समझदार हैं। एक और रीजन इस फिल्म पर बॉलीवुड के दिग्गजों की चुप्पी का यह भी है कि बॉलीवुड के आउटसाइड से एक फिल्म मेकर आता है आदित्य धर और अचानक से एक ऐसी फिल्म बना देता है जो फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा बेंचमार्क सेट कर देती है और फिल्मों को कैसे बनाया जाए उसके तरीके पर सोचने को मजबूर कर देती है। और कुछ लोग इसलिए भी चुप है क्योंकि रणवीर सिंह की ये फिल्म है। वो लोग रणवीर सिंह के एंटी है। रणवीर सिंह को लेकर कंट्रोवर्सी होती है। यहां पर आजकल नेगेटिव पब्लिसिटी भी बहुत होने लगी है कि आपका कुछ काम अच्छा नहीं हो रहा हो तो सामने वाले की गलतियां आप निकालो। तो इसीलिए वो लोग चुप है क्योंकि धुरंधर में वो कोई गलती ही नहीं निकाल पा रहे हैं और गलती निकाल के सोशल मीडिया पर बोल दिया तो ऑडियंस ही उन्हें बैश कर देगी। यही वजह है कि वो लोग चुप रहने में ही खुश हैं और कुछ लोग इसलिए चुप हैं क्योंकि इस इंडस्ट्री में ग्रुपिज्म बहुत चलता है।

लोग अपने लोगों की फिल्मों को ही प्रमोट करते हैं। फिर चाहे उन फिल्मों में कोई मुद्दा भी नहीं हो और कहानी भी नहीं हो और थर्ड क्लास फिल्म हो फिर भी उसकी तारीफ कर देंगे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ धुरंधर जैसी फिल्म जो अपने फर्स्ट पार्ट और सेकंड पार्ट दोनों से एक बड़ा माइलस्टोन खड़ा कर चुकी है। उस पर यह चुप रहेंगे। क्योंकि धुरंधर फिल्म से कनेक्टेड कोई भी मेंबर इनके ग्रुप का नहीं था। और क्या रीजन हो सकता है बॉलीवुड के चुप रहने का?

Leave a Comment