धुरंधर 2 में काम किया लेकिन फिल्म नहीं देख पाया ये शख़्स।

धुरंधर फिल्म से जो भी एक्टर्स जुड़े हैं उनकी पर्सनल लाइफ की कहानियां अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। फिर चाहे पिंडा का किरदार निभाने वाले एक्टर उदयवीर हो जो एक मॉडल से हॉकी प्लेयर से एक्टर बने या फिर रिजवान का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद हो जो एक जिम ट्रेनर से हीरो बने। इन सबकी कहानियां तो हमने सुनी लेकिन सबसे ज्यादा कहानी वायरल हो रही है उस एक्टर की जो इस फिल्म में चंद सेकंड्स के लिए आया था ।

लेकिन अब उसकी पर्सनल लाइफ की कहानी ट्रेंड कर रही है। यह असल में एक्टर नहीं है। आदित्य धर ने इन्हें फिल्म में चांस देकर इन्हें एक्टर बना दिया है। यह पेशे से एक रिक्शा ड्राइवर है जो अपना घर परिवार रिक्शा चलाकर करते हैं। इस एक्टर का नाम है बदरुल इस्लाम।

पेशे से यह ऑटो ड्राइवर है और इन्हें धुरंधर फिल्म में भी ऑटो चलाने का ही काम दिया गया है। इनफैक्ट धुरंधर द रिवेंज में इनका बहुत ही इंपॉर्टेंट सीन है जब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म के एंड में जब जस्सी अपने घर लौटता है तो रिक्शा में जो शख्स जस्सी को घर तक छोड़ता है वो रिक्शा इन्होंने ही चलाया और वो रिक्शा भी इन्हीं का है। पंजाब में और कश्मीर में इन्होंने धुरंधर 2 के लिए शूट किया। रिसेंटली जब बदरूल से कुछ लोगों ने इंटरव्यू लिया और उनसे पूछा कि क्या आपने फिल्म धुरंधर देखी है?

आपका वाला सीन बहुत ट्रेंड कर रहा है। तो बदरूल ने जो कुछ कहा वो बेहद इमोशनल कर देने वाला था। बदरुल ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है। बाद में देख लेंगे वो यह फिल्म। हालेल नहीं देखी। हां जी। जब बदरुल से पूछा गया कि क्यों उन्होंने यह फिल्म नहीं देखी और क्या बच्चे जिद नहीं करते हैं इस फिल्म को देखने की? हां जी जिद कर या तो उन्होंने कहा कि बच्चे जिद करते हैं लेकिन मेरे पास इतने पैसे नहीं है नहीं जमा भी पांचवा ₹2500 लगना मैं मुश्किल से घर चलाने जितना पैसा कमाता हूं यह फिल्म नई है अभी-अभी रिलीज हुई है तो एक जने का टिकट ₹500 का होगा और मेरे परिवार में पांच लोग हैं ।

तो हम सभी का मिलाकर ₹2500 का खर्चा हो जाएगा इतना तो मैं महीना भर काम करके मुश्किल से बचा पाता हूं ₹2500 तो सारी अपनी महीने दी यानी क्या नहीं बचा के ऐसे में यह फिल्म ना मैंने देखी है और ना ही मैंने अपने परिवार को यह फिल्म दिखाई है। जब कभी बाद में टीवी पर आएगी तब मैं यह फिल्म देख लूंगा।

बदरुल की यह कहानी लोगों का दिल जीत रही है। जिस सिंपलीसिटी से उन्होंने यह जवाब दिया है इस पर लोगों का दिल आ गया है और सोशल मीडिया पर अब लोगों ने रणवीर सिंह और आदित्य धर को इनके इंटरव्यू की वीडियो पर टैग करना शुरू कर दिया है। यह कहते हुए कि बदरूल और उनके परिवार के लिए फिल्म देखने की व्यवस्था की जाए। उन्हें फिल्म के टिकट्स दिए जाए। सोशल मीडिया पर अब बदरूल ट्रेंड कर रहे हैं और कई लोग उनके रिक्शा में बैठकर रणवीर सिंह की तरह ही रील्स बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे

Leave a Comment