धुरंधर’ के लिए दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म से भिड़ गए सिनेमाघर मालिक !

धुरंधर ने रिलीज के दो हफ्ते में ही ₹700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। तीसरा हफ्ता शुरू होने को है। मगर इस फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही। इस सबके बीच इसे जेम्स कैमरिन की अवतार फायर एंड ऐश से कड़ी टक्कर मिल सकती है। ऐसे में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर मालिकों ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर रणवीर सिंह का दिल बागबाग हो जाएगा।

खबर है कि सिंगल स्क्रीन थिएटर्स ने दोनों फिल्मों की लड़ाई में धुरंधर के साथ जाना चुना है। आदित्य धर की फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें बिग थिएटर एक्सपीरियंस देने की क्षमता है। इसी वजह से इस फिल्म को आई मैक्स स्क्रीन पर भी रिलीज़ किया गया था। यहां मूवी को 18 दिसंबर तक का रन टाइम मिला। 19 दिसंबर को अवतार 3 रिलीज हुई है। क्योंकि इसे आई मैक्स के लिए ही बनाया गया है।

इसीलिए धुरंधर को इन स्क्रीन से उतार दिया गया। जैसी उम्मीद थी अवतार 3 की आई मैक्स सीट्स धड़ाधड़ भरती चली गई। मगर असली भिड़ंत हुई सिंगल और डबल स्क्रीन थिएटर के लिए। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर और अवतार तीन में ज्यादा से ज्यादा शोज़ पाने के लिए बकचक होने लगी थी। इस वजह से रिलीज के एक दिन पहले तक कई सिंगल और डबल स्क्रीन थिएटर्स में अवतार तीन की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हो पाई थी। रिलीज के दिन तक भी यह मसला नहीं सुलझा। इस वजह से कई सिनेमाघरों में इन फिल्मों के शोज़ चल नहीं पाए थे। सोर्स के मुताबिक d्नी अपनी फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को लेकर थिएटर्स पर ज्यादा शो देने का दबाव बना रही थी। कंपनी चाहती थी कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में सिर्फ अवतार ही चले। वहीं डबल स्क्रीन वाले थिएटर्स में इसके पांच या छह शो रखे जाएं। लेकिन थिएटर मालिक इस मांग से सहमत नहीं थे।

उनका कहना था कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अभी भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। तीसरे हफ्ते में भी इसे दर्शक मिल रहे हैं। वीक डेज यानी सोमवार से गुरुवार में भी अच्छी भीड़ देखकर थिएटर मालिकों को भरोसा है कि धुरंधर आगे भी बढ़िया कमाई करती रहेगी। उम्मीद की जा रही थी कि इस मसले का कोई मिडिल ग्राउंड ढूंढा जाएगा। मगर ऐसा हुआ नहीं। एक ट्रेड सोर्स ने जानकारी देते हुए कहा कि d्नी अवतार तीन के लिए सभी शोज़ अपने नाम करवाना चाहती थी। वहीं सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर दोनों फिल्मों के बीच शो बांटने की मांग कर रहे थे।

कोई रास्ता ना निकलने पर सिंगल स्क्रीन थिएटर्स ने अवतार को दिखाने का प्लान छोड़ दिया। उन्होंने फैसला किया कि वो 24 दिसंबर तक सारे के सारे शोज़ धुरंधर को ही देंगे। सिंगल और डबल स्क्रीन थिएटर्स का रणवीर सिंह के साथ जाना उनके करियर को एक बड़ा कैरेक्टर आंख देता है। 2022 में जब उनकी सर्कल से रिलीज हुई थी तो उसका सामना अवतार 2 से हुआ था।

रणवीर की फिल्म जेम्स कैमरून की मूवी के हफ्ते भर बाद आई और बुरी तरह पिट गई। 2025 में अवतार तीन रणवीर की धुरंधर से दो हफ्ते बाद रिलीज हुई है। मगर इस बार उसे अपने शोज़ पाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है। इस खबर में फिलहाल इतना ही।

Leave a Comment