रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर देखकर जो भी लौट रहा है वह धुरंधर 2 को लेकर उत्साहित है। अब तक लोगों को धुरंधर 2 की कहानी का कोई आईडिया नहीं था। मगर आदित्य धर ने धुरंदर में ही धुरंधर 2 के दो बड़े क्लू छिपा रखे हैं।
एक हिंट तो रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के एक अहम सीन में है और दूसरा एंड क्रेडिट प्लेट में है। फैंस ने यह क्लू डिकोड भी कर लिए हैं और सोशल मीडिया पर कयासों का दौर चल पड़ा है। आइए विस्तार से बताते हैं कि आखिर फैंस ने ऐसा क्या देख लिया जो था तो मानी खेस मगर आसानी से पकड़ में नहीं आ सका।
दरअसल धुरंदर में रणवीर सिंह के किरदार हमजा को कई बार अपनी डायरी में कुछ लिखते मिटाते दिखाया गया है। उस डायरी में हमजा की हिट लिस्ट है जिसमें पहला नाम रहमान का है। उसे तो हमजा ने खत्म कर दिया। मगर मेजर इकबाल, जावेद खनानी और साजिद मीर सहित छह टारगेट अब भी बाकी हैं। इस फहरिस्त में आखिरी नाम है बड़े साहब का।
धुरंधर में अर्जुन रामपाल का किरदार मेजर इकबाल अक्सर बड़े साहब का जिक्र करता है। वही इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड और पाकिस्तानी आतंकवाद का सरगना है। यह बड़े साहब कौन है? इसका अंदाजा फिल्म की एंड क्रेडिट प्लेट में लगता है। एक्स पर बोली गप नाम के अकाउंट से एंड क्रेडिट प्लेट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया। इसमें फिल्म के कैरेक्टर्स और उनके आगे उन्हें निभाने वाले एक्टर्स के नाम लिखे हैं। क्रेडिट्स में एक नाम है इब्राहिम और एक्टर की जगह लिखा है दानिश इकबाल।
वही एक्टर जो पिछली बार द हंट द राजीव गांधी असासिनेशन केस नाम की वेब सीरीज में अहम किरदार में थे। क्योंकि धुरंधर में दाऊद कहीं नजर नहीं आया। इसीलिए यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि बड़े साहब दाऊद ही होने वाला है। वही पाकिस्तानी आतंकवाद का आका है। सोशल मीडिया पर कई थ्योरीज चल पड़ी हैं।
कुछ लोग दाऊद को ही बड़े साहब मान रहे हैं। जबकि कुछ लोग इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि बड़े साहब संबोधन पाकिस्तान के आर्मी चीफ या जिहाद के नाम पर आवाम को बरगलाने वाले हाफिज सईद के लिए कहा गया हो सकता है। असल में आदित्य धर ने क्या सोचा है वो तो धुरंधर 2 आने के बाद ही पता चलेगा। मगर एंड क्रेडिट्स में दाऊद का नाम होने से एक बात तो तय है कि दाऊद इब्राहिम का कैरेक्टर धुरंधर 2 की अहम कड़ी होगा। साल 2019 में आई उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में आदित्य धर ने धुरंधर का सिरा छोड़ा था।
उसमें सीरत कौर नाम की एयरफोर्स पायलट के शहीद पति का नाम जसकीरत सिंह रांगी था। वही जसकीरत सिंह रांगे जो धुरंधर में रणवीर सिंह बने हैं। इससे आदित्य धर की दूरदर्शिता का परिचय मिलता है और जेहन में यह बात भी आती है कि धुरंधर 2 में आदित्य कुछ पेचीदा कुछ धमाकेदार ही लाएंगे। धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में लगने वाली है।
