धुरंधर’ के सेट पर दिखा पाकिस्तानी झंडा, लोग बोले- इसे भी बैन करो

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंदर की शूटिंग फिलहाल लुधियाना के खेड़ा गांव में चल रही है। सेट से एक वीडियो लीक हुआ है इसमें अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। साथ ही नजर आ रहा है सेट पर लगा पाकिस्तान का झंडा। बस इसी बात से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि अधिकारियों ने हिंदुस्तान की धरती पर पाकिस्तान का झंडा लगाने का इजाजत आखिर क्यों दिया? इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पंजाबी में सवाल पूछा जिसका अर्थ हिंदी में कुछ ऐसा है। दिलजीत को बैन करने वाले अब कहां हैं?

दिलजीत दोसांझ की हालिया फिल्म सरदार जी 3 भारत में इसलिए बैन कर दी गई क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्टर्स ने काम किया था। पहलगाम हमले के एक डेढ़ महीने बाद ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। इसमें हानिया आमिर को देखने के बाद दिलजीत दोसा का जमकर विरोध हुआ। उन्हें बॉर्डर 2 से निकालने की मांग भी हुई। इसलिए अब लोग रणबीर सिंह का विरोध ना किए जाने पर सवाल उठा रहे हैं। लुधियाना में पाकिस्तानी झंडे का विरोध करते हुए एक और यूजर ने पंजाब के सीएम से सवाल कर दिया।

अपनी पोस्ट में सीएम भगवंत मान, पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा, आदरणीय मुख्यमंत्री साहब, इन्हें पंजाब में पाकिस्तान का झंडा फहराने की इजाजत क्यों दी गई? दिलजीत की फिल्म बैन कर दी गई और यह आदमी पाकिस्तान का झंडा फहरा रहा है। हालांकि कुछ यूजर ने यह भी लिखा कि पाकिस्तान का झंडा लगाना फिल्म के सीन की डिमांड रही होगी। पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ एक्शन दिखाने के लिए उनके नेशनल फ्लैग लगाए गए होंगे।

एक यूजर ने लिखा शांत रहो भाई। फ्लैग को कोई सलामी नहीं मार रहा। सेटअप है। ऐसा तो एंबेसी में भी होता है। यहां फ्लैग्स लगे होते हैं। इन सब पर लुधियाना पुलिस का कहना है कि मेकर्स सारी परमिशन के साथ शूटिंग कर रहे हैं। धुरंधर के प्लॉट के बारे में मेकर्स की तरफ से अब तक कुछ नहीं कहा गया है। मगर कहा जा रहा है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोबाल पर आधारित हो सकती है। फिल्म में उनका रोल आर माधवन कर रहे हैं। साथ ही यह उस भारतीय जासूस की भी कहानी है जिसने पाकिस्तान में रहकर कई अंडर कवर मिशन पूरे किए। फिल्म के क्रू में शामिल एक सूत्र ने कहा फिल्म में कुछ जबरदस्त धमाकों के सीन लुधियाना में फिल्माए गए हैं।

हालांकि यह सीन कुछ मिनट के ही हैं मगर पूरा सेटअप लगाने में 4 से 5 दिन लग गया। इससे पहले आमिर खान की दंगल और सलमान खान की सुल्तान की शूटिंग भी लुधियाना में ही हुई थी। बहरहाल धुरंधर की बात करें तो फिल्म का फर्स्ट लुक यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

इसे सभी प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ 2 दिन में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म में रणवीर सिंह और आर माधवन के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जरूरी किरदारों में नजर आएंगी। धुरंदर को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी। यह जानकारी मेरी साथी अंकिता ने जुटाई है। मैं हूं कनिष्का। आप देख रहे हैं ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]

Leave a Comment