धर्मेंद्र के पास कितनी दौलत।

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र की लगातार आ रही खबरों से पूरा देश परेशान है। उनके फैंस भावुक हैं। उनकी हालत पर लोगों की आंखें नम है। वो नाम जिसने सिनेमा के हर दौर में अपनी पहचान बनाई। एक्टर, प्रोड्यूसर, बिजनेसमैन और करोड़ों दिलों की धड़कन लेकिन पीछे छोड़ गए हैं एक ऐसी विरासत जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन गई।

पंजाब के छोटे से गांव से निकलकर मुंबई की चमकधमक तक पहुंचने वाला यह सफर आसान नहीं था। सिर्फ ₹51 से शुरू हुआ करियर आज ₹450 करोड़ के नेटवर्थ तक पहुंचा। यह कहानी सिर्फ स्टारडम की नहीं बल्कि संघर्ष, मेहनत और जुनून की है।

लेकिन उनके पीछे रह गया है एक ऐसा इतिहास जो हिंदी सिनेमा के स्वर्ण युग की पहचान है। धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के साथ उन्होंने कई चीजों में इन्वेस्ट भी किया। धर्मेंद्र का अपना गरम धर्म नाम से रेस्टोरेंट है जिसकी चैन कई शहरों में है। इसके अलावा उनका हीमैन नाम का भी एक रेस्टोरेंट है। अपने कलनरी और हॉस्पिटिटी फील्ड से धर्मेंद्र मोटी रकम कमाते थे। धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री में अपना नाम मेहनत और टैलेंट के दम पर बनाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ ₹450 करोड़ है। उनके पास एक आलीशान फार्म हाउस है जिसमें वो जिसमें वो अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ रहते थे। उनका यह आलीशान फार्म हाउस खंडाला में है। जिसकी वीडियो और फोटोस धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

उनका यह फार्म हाउस 100 एकड़ में फैला हुआ है। जहां पर स्विमिंग पूल से लेकर थेरेपी तक सब चीजें हैं। धर्मेंद्र को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनकी पहली कारिएट 1100 है जिससे वह इमोशनली बहुत कनेक्टेड थे। इसके अलावा उनके पास Mercedes Benz, SClass, Mercedes Benz, SL 500 और और Land Rover, Rang Rover हैं।

वो अक्सर अपनी महंगी कार में ही स्पॉट होते हैं। उनके अंदाज के फैंस दीवाने हैं। 2015 की एक आर्थिक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने लोनावला में मौजूद अपने फार्म हाउस के पास ही 12 एकड़ के एक भूखंड पर 30 कॉटेज वाला एक शानदार रिसोर्ट बनाने के लिए एक रेस्टोरेंट कंपनी के साथ साझेदारी की इसके अलावा धर्मेंद्र के पास महाराष्ट्र में करोड़ों की संपत्ति है जिसमें करीब ₹17 करोड़ की अन्य प्रॉपर्टीज भी हैं।

देवल परिवार की कुल संपत्ति लगभग ₹1000 करोड़ से भी ज्यादा मानी जाती है जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल, अभय देओल और करण देओल की हिस्सेदारी शामिल है। धर्मेंद्र ने ना केवल खुद सफलता हासिल की बल्कि अपने परिवार के लिए एक मजबूत फाइनेंसियल विरासत भी तैयार की।

Leave a Comment