पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज एक्टर धीरज कुमार। पत्नी और बेटे का रो-रो कर बुरा हाल। अंतिम दर्शन करने पहुंचे सितारे। नम आंखों से दी श्रद्धांजलि। बीते दिन 15 जुलाई को हुआ एक्टर का निधन। निधन की खबर सुन टूट गया फैंस का दिल। फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ गई शोक की लहर। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धीरज कुमार के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
79 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सुन उनके फैंस और फ्रेंड्स सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं अब एक्टर के अंतिम संस्कार की तस्वीरें देखकर सभी का दिल टूट गया है।
धीरज कुमार के अंतिम संस्कार से कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इनमें फूलों से सजी एंबुलेंस देखी जा सकती है। इसके साथ ही एंबुलेंस के ऊपर की साइड पर धीरज कुमार की बड़ी सी फोटो लगी हुई है। वहीं एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके फैमिली मेंबर्स उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं।
अंतिम विदाई से भी कई वीडियोस सामने आ रहे हैं। जैसा कि देखा जा सकता है कैसे फूलों की चादर पर धीरज कुमार के पार्थिव शरीर को लेटाया गया है और उनका परिवार और करीबी दोस्त जैसे रजा मुराद असत कुमार मोदी भी उनके अंतिम दर्शन करने आए हैं। बता दें वेटरन एक्टर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार का 15 जुलाई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर से जूझ रहे थे। सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। अपने पीछे वह अपनी पत्नी और बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
धीरज कुमार ने बॉलीवुड में अपना बड़ा योगदान दिया है। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक इस सितारे ने हर किसी के दिल पर राज किया है। एक्टर के साथ-साथ धीरज कुमार ने फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया। एक महान एक्टर के साथ-साथ वह मशहूर फिल्म मेकर की इमेज भी इस दुनिया में बनाकर गए हैं।
वहीं आपको बता दें करोड़ों के मालिक थे धीरज कुमार। पत्नी और बेटे के लिए अच्छी खासी संपत्ति छोड़ गए हैं। एक्टर की नेटवर्थ के बारे में बताएं तो एक रिपोर्ट के मुताबिक धीरज कुमार की कुल संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। वो अपने पीछे अपने परिवार के लिए 100 करोड़ छोड़ गए हैं। यह रकम उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत कर कमाई है। वो एक्टर रहे, प्रोड्यूसर रहे, डायरेक्टर भी रहे। धीरज कुमार ने 70 के दशक में बॉलीवुड डेब्यू किया था।
उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। उन्हें रोटी, कपड़ा, मकान, क्रांति और हीरापन्ना जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा गया है। वह सुभाष घई और राजेश खन्ना के साथ एक टैलेंट शो का भी हिस्सा थे जिसमें वह फाइनलिस्ट रहे थे। धीरज कुमार ने 1970 से 1984 के बीच 21 से ज्यादा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। बाद में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी क्रिएटिव आई शुरू की। टीवी पर अदालत कहां गए वो लोग? मायका घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे 35 से ज्यादा शोज़ प्रोड्यूस किए थे। ब्यूरो रिपोर्ट E2
