आज टीवी जगत से ऐसी दुखद खबर सामने आई जिसने सभी को हिला कर रख दिया। बी आर चोपड़ा के मशहूर महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता बीमारी से ग्रसित थे। आपको बता दें कि खबरों की मानें तो कुछ वक्त पहले ही पंकज धीर की बीमारी का पता चला था। हालांकि उनकी सर्जरी हुई थी लेकिन फिर भी जिंदगी ने उनका साथ नहीं दिया और आज उन्होंने जीवन से अंतिम विदाई ली।
टीवी की दुनिया के हैंडसम हंक कहे जाने वाले पंकज धीर हमेशा बयानों और विवादों से दूर रहना पसंद करते थे। पंकज धीर ने सनम बेवफा और बादशाह जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रकांता और ससुराल सिमरका जैसे कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी काम किया। धीर ने एक निर्देशक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई और माय फादर गॉड फादर नामक फिल्म का निर्देशन किया।
उन्होंने एक्टिंग सिखाने के लिए अभिनय एक्टिंग अकादमी की स्थापना भी की। साथ ही पंकज धीर अपने पीछे पत्नी अनीता धीर बेटे अभिनेता निकेतन धीर को भी छोड़ गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी पत्नी अनीता भी सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। पंकज और सुनीता की शादी 19 अक्टूबर 1976 को हुई थी। पेशे से वह एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। कहते हैं कि देखने में बेहद हसीन अनीता से पंकज को पहली नजर में ही मोहब्बत हुई थी। इस कपल को दो बच्चे निकतन धीर और एक बेटी निकिता शाह है।
अब इसे प्रकृति का क्रूर प्रहार कहें या कुछ और। क्योंकि 4 दिन बाद अनीता पंकज अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाले थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।
