शत्रुघ्न सिन्हा को सताई धर्मेंद्र की चिंता। हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे दिग्गज एक्टर। ड्रीम गर्ल का उदास चेहरा देख मायूस हो गए शत्रुघ्न। पुरानी दोस्त का बढ़ाया हौसला। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की दिल की बात। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत में लगातार सुधार आ रहा है। कुछ दिन पहले ब्रच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धर्मेंद्र फिलहाल अपने घर पर डॉक्टर्स की देखरेख में है।
जहां एक तरफ एक्टर के फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं। रिसेंट हेल्थ अपडेट जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ हेमा मालिनी से मिलने गए और धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस जानकारी के बाद फैंस ने भी राहत भरी सांस ली है। चलिए पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले ब्रिज कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
अब घर पर ही उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी से मुलाकात की है और इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हेमा के चेहरे पर मायूसी भी साफ देखी जा सकती है। हेमा मालिनी से मिलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है .
अपनी बेटर हाफ पूनम सिन्हा के साथ हमारी बहुत प्यारी पारिवारिक दोस्त बेहतरीन इंसानों में से एक बेहतरीन स्टार उच्चतम क्षमता की कलाकार एक योग्य सांसद हेमा मालिनी से मिलने गए थे। हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और हमने उनके हमारे बड़े भाई और परिवार के बारे में भी जानकारी ली। जानकारी के लिए आपको बता दें धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 12 नवंबर को छुट्टी मिलने से पहले उनका कई दिनों तक वहां इलाज कराया गया। अस्पताल में रहने के दौरान उनकी मृत्यु की झूठी अफवाहएं भी फैल गई थी। जिसके कारण उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने 11 नवंबर को सार्वजनिक बयान जारी कर पुष्टि की कि वह जीवित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। अब शत्रुघ्न सिन्हा हेमा मालिनी से मिलने पहुंची। यह तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में हेमा मालिनी के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। खबरों के अनुसार धर्मेंद्र के परिवार ने एक्टर की देखभाल उनके घर पर ही करने का फैसला किया और ब्रच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सनी देओल की टीम ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया था। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार देओल परिवार धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन मनाने की प्लानिंग कर रहा है। एक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि अगर भगवान ने चाहा तो हम अगले महीने दो जन्मदिन मनाएंगे धर्मजी का और ईशा का। बता दें धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 साल के हो जाएंगे। परिवार के साथ फैंस भी लगातार यही दुआ कर रहे हैं कि बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र जल्द ही ठीक हो जाए। ब्यूरो रिपोर्ट E2
