हिन्दू या मुस्लिम धर्मेंद्र किस धर्म को मानते हैं ?

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, उससे हर कोई दुखी है। उनके फैंस परेशान हैं। धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में में भर्ती किया गया था। सांस लेने में हो रही परेशानी की वजह से उनको पर रखा गया था। धर्मेंद्र की उम्र इस वक्त 89 साल है।

उन्होंने दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर और दूसरी का नाम हेमा मालिनी है। कई लोगों का मानना है कि धर्मेंद्र का जन्म हिंदू परिवार में हुआ।

लेकिन हेमा मालिनी से शादी के लिए उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। कि धर्मेंद्र हिंदू है या मुस्लिम किस धर्म को मानते हैं। बताया जाता है कि धर्मेंद्र का दिल हेमा मालिनी पर साल 1975 में आई फिल्म शोले के बाद आ गया था।

उस समय हेमा धर्मेंद्र को सिर्फ अपना सीनियर मानती थी और काम करती थी। फिर फिल्म के सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन हेमा को यह बात पता थी कि धर्मेंद्र शादीशुदा है। हेमा धर्मेंद्र से प्यार तो करती थी.

लेकिन शादी के लिए तैयार नहीं थी। हेमा के मां-बाप भी इस शादी से नाख थे। हेमा की मां ने गिरीश, कर्नाड, संजीव कुमार और जितेंद्र अभिनेताओं को बेटी की शादी के लिए पसंद किया था.

लेकिन धर्मेंद्र उनके संबंध तुड़वा देते थे। बाद में हेमा ने धर्मेंद्र से ही शादी के लिए कह दिया। वहीं धर्मेंद्र ने भी फैसला कर लिया था कि वह हर हाल में हेमा मालिनी से शादी करेंगे। हिंदू मैरिज एक्ट में दो शादियों का प्रावधान नहीं है।

यह बात धर्मेंद्र को पता थी। लेकिन बताया जाता है कि हेमा से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। उस वक्त मैगजीन में उनके धर्म बदलने और मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के सबूत भी दिए गए थे। लेकिन धर्मेंद्र ने इस पर कभी कोई बात नहीं की। वहीं एक्टर धर्मेंद्र ने एक राजनीतिक प्रचार के दौरान खुद को आर्य समाजी बताया था। इतना ही नहीं उन्होंने खुद को मुस्लिम बताने वाले सभी दावों का खंडन भी किया था।

साथ ही धर्मेंद्र ने यह भी बात साफ कर दी थी कि उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं किया है और ना ही वह मुस्लिम बने हैं।

धर्मेंद्र ने पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर से की थी। उस वक्त धर्मेंद्र 19 साल के थे। पहली पत्नी और चार बच्चों के बावजूद उन्हें दूसरी बार प्यार हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के प्यार में इस कदर डूबे कि साल 1980 में उन्हें दूसरी शादी कर ली।

हालांकि इस शादी ने जितना दुनिया को हैरान किया था उतना ही परेशान प्रकाश कौर और उनके बच्चे भी रहे हैं।

Leave a Comment