सनी देओल ने कल मीडिया की लगाई क्लास। सनी देओल अपने जूहू वाले बंगलों से बाहर आए और घर के बाहर खड़े पैप्स को सनी देओल ने तक दे डाली। सनी देओल की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी और मीडिया को देने वाली इस वीडियो को लोगों ने जबरदस्त सपोर्ट किया है।
सनी देओल का मीडिया पर यह गुस्सा जायज था। आपके घर में मां-बाप है, आपके बच्चे हैं।शर्म नहीं आती क्योंकि कुछ मीडिया के सेक्शन ने देओल परिवार के साथ बहुत ही गलत हरकत की। उनकी एक प्राइवेट फैमिली वीडियो जो है उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो धर्मेंद्र के हॉस्पिटल रूम की है। जहां पर धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर है। पूरा परिवार वहां पर खड़ा है। सनी देओल है, बॉबी देओल है। सनी देओल की मदर प्रकाश कौर भी है। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। हॉस्पिटल के कमरे में जब देओल परिवार धर्मपालजी के लिए रो रहा था। उनकी हेल्थ की अच्छी कामना कर रहा था।
उस वक्त किसी ने स्मार्ट तरीके से चोरी से यह वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कल सुबह से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था और माना जा रहा है कि इसी वीडियो को देखने के बाद सनी देओल को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने मीडिया वालों को खरी-खरी सुनाई और कहा कि आपके घर में भी आपके मां-बाप हैं, आपके बच्चे हैं और आप इस तरह से वीडियो डाल रहे हैं।
सनी देओल का यह गुस्सा बिल्कुल जायज था और सनी देओल के इस गुस्से के बाद कई सारे एसोसिएशंस ने भी अपना स्टेटमेंट दिया है और कहा है कि धर्मेंद्र के परिवार के इमोशनल मोमेंट का यह प्राइवेट वीडियो जिस किसी ने पिक्चराइज किया है उसके खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लेना चाहिए और उसे सजा मिलनी चाहिए| यह उनका बेहद प्राइवेट मोमेंट था परिवार का उसे जिसने भी मीडिया में लीक किया है उसको ढूंढकर निकालना चाहिए और उसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए|
मीडिया में ऐसी खबरें आई कि यह हरकत किसी हॉस्पिटल के स्टाफ की ही है। और जिस वक्त धर्मेंद्र को हॉस्पिटल के आईसीयू से उनके घर पर शिफ्ट करने का प्रोसेस चल रहा था, तभी हॉस्पिटल के किसी स्टाफ मेंबर ने चोरीच के यह वीडियो बना ली। हालांकि अभी तक किसी का अरेस्ट नहीं किया गया है और ना ही हॉस्पिटल के किसी स्टाफ मेंबर को डिटेन किया गया है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में ही फिलहाल के लिए इंटरनल इंक्वायरी चल रही है और हॉस्पिटल खुद अपने दम पर यह पता करने की कोशिश कर रहा है। आखिर उस दिन धर्मेंद्र के रूम में कौन-कौन स्टाफ मेंबर्स गए थे और किसने यह हरकत की है।
हालांकि मीडिया में यह रिपोर्ट किया गया है कि हॉस्पिटल स्टाफ को अरेस्ट कर लिया गया है लेकिन इन बातों में सच्चाई नहीं है। अभी तक इंक्वायरी जारी है। यह हरकत किसने की, कब की और किसके कहने पर की यह सारी चीजें फिलहाल पता लगाई जा रही है।
धर्मेंद्र की हेल्थ अभी भी क्रिटिकल है। परिवार उनके साथ है। वह अपने घर पर ही रिकवर होंगे। और हां, देओल परिवार का यह जो वीडियो लीक हुआ है, उसके बाद कई सारे मीडिया हाउसेस ने यह कहा है कि वह अब देओल बंगलो के पास नहीं जा रहे हैं और ना ही इस पूरी खबर को कवर कर रहे हैं।
परिवार की तरफ से जो ऑफिशियल स्टेटमेंट आएगा बस वही पब्लिक तक पहुंचाएंगे। कई बार ऐसा होता है कि फैंस बहुत ज्यादा चिंतित हो जाते हैं। इसीलिए मीडिया भी अग्रेसिवली बिहेव करता है। लेकिन पिछले दो दिनों में यह जो चीजें हुई है, इसके बाद मीडिया ने भी अब देओल परिवार से दूरी बना ली
