धर्मेंद्र से मिलकर छलका हेमा मालिनी का दर्द, खबर पूछने नही आई प्रकाश कौर?

सनी आए, बॉबी आए, पोते बहुएं भी पहुंची। शाहरुख, सलमान, गोविंदा, अमीषा ने जाना हालचाल। बेटी ईशा संग हेमा भी बार-बार लगा रही हैं अस्पताल के चक्कर। लेकिन कहां है धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर? पति से मिलने प्रकाश कौर क्यों नहीं पहुंची हॉस्पिटल? यह वो सवाल हैं जो इस वक्त सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि बॉलीवुड के लेजेंड्री अभिनेता धर्मेंद्र इस वक्त मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सीनियर डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें 31 अक्टूबर को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

वहीं सोमवार 10 नवंबर को अभिनेता की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई। जिसके बाद बॉलीवुड सितारों की भी चिंता बढ़ गई। देओल परिवार के सदस्य एक-एक कर हॉस्पिटल पहुंचने लगे। बेटे सनी बॉबी, पोते करण राजवीर, बहू तान्या देओल हर सदस्य के चेहरे पर गंभीर चिंता के भाव नजर आए। वहीं शाहरुख सलमान जैसे सितारे भी खुद को रोक नहीं पाए और अपने चहेते धर्म अंकल का हाल-चाल जानने के लिए सभी काम छोड़ अस्पताल पहुंचने लगे।

सोमवार को भी ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल के बाहर ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब सनी बॉबी राजवीर करन ड्यूल परिवार का हर सदस्य इस वक्त हॉस्पिटल के अंदर मौजूद दिखा तो वहीं धर्मेंद्र की दूसरी बीवी हेमा मालिनी भी सुबह सवेरे ही बेटी ईशा देओल संग ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल पहुंच गई। हॉस्पिटल से निकलते हुए हेमा और ईशा को मीडिया के कैमरों ने कैप्चर किया। इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें हेमा का दुखी चेहरा देख फैंस का कलेजा फट गया।

उनके चेहरे पर गम के गंभीर भाव नजर आए। जहां धर्मेंद्र से मिलने के बाद हॉस्पिटल से निकली हेमा दर्द में तड़पती दिखी तो उनकी वायरल तस्वीर पर फैंस अभिनेता की पहली पत्नी को लेकर भी सवाल पूछने लगे। क्योंकि अभी तक किसी भी वीडियो में प्रकाश कौर को हॉस्पिटल आते हुए नहीं देखा गया। ना तो बेटों के साथ और ना ही बहू के साथ प्रकाश कौर हॉस्पिटल से आती या फिर बाहर निकलती नजर आई। जिसके बाद नेटिजंस प्रकाश कौर को लेकर सवाल पूछने लगे। तो आपको बता दें कि प्रकाश कौर इस वक्त अपने घर पर ही मौजूद हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वक्त प्रकाश कौर की तबीयत भी थोड़ी नासाज चल रही है। यही वजह है कि इस वक्त वह अपने घर पर ही मौजूद हैं और सभी मिलनेजुलने वालों से मुलाकात कर रही हैं। दरअसल हॉस्पिटल के साथ ही इस वक्त धर्मेंद्र के घर पर भी लोगों का तांता लगा हुआ है।

वहीं प्रकाश कौर बेहद प्राइवेट पर्सन भी हैं। बेहद कम मौकों पर ही वह पब्लिकली नजर आई हैं। मीडिया के कैमरों के सामने आना वह अवॉइड ही करती हैं। ऐसे में कुछ लोगों का यह भी मानना है कि हो सकता है कि प्रकाश कौर हॉस्पिटल में मौजूद हो लेकिन प्राइवेट पर्सन होने की वजह से उन्हें मीडिया के कैमरों में कैद नहीं किया गया हो।

Leave a Comment