धर्मेंद्र के निधन के बाद भी करीना के दिल से नहीं गई देओल परिवार के लिये कड़वाहट?

धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। तो सहारा बन संग खड़ा हुआ कपूर खानदान। सनी बॉबी का दर्द बांटने रणबीर आए। साथ में बीवी आलिया को भी लाए। प्रॉपर्टी केस में उलझी करिश्मा भी खुद को रोक नहीं पाई। दोस्त सनी का दर्द बांटने छोटे जीजा सैफ के संग करिश्मा दौड़ी चली आई।

लेकिन कोई नहीं आया तो वो रही करीना। करीना के देओल हाउस ना पहुंचने पर फैंस पूछ रहे हैं सवाल। क्या बरसों बाद भी मेवो के दिल में कायम है धर्मेंद्र के बेटे बहू के लिए कड़वाहट?

जी हां, सोशल मीडिया पर सवालों के घेरे में घिर गई है करीना। मजा है दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद शोक जताने के लिए करीना का सनी बॉबी के घर ना पहुंचना। और सैफ का करीना की बहन करिश्मा के साथ ही आना। बता दें कि मंगलवार 25 नवंबर को सैफ अली खान करिश्मा कपूर के साथ सनी देओल के घर पहुंचे थे। सैफ और करिश्मा के साथ शमी कपूर के बेटे कुणाल कपूर भी मौजूद थे। वहीं सैफ करीना के जाने के बाद बॉबी के साथ फिल्म एनिमल में काम कर चुके रणबीर कपूर भी दुख की इस घड़ी में अपने दोस्त को ढांडस बंधाने देओल हाउस आए। र

णबीर अकेले नहीं बल्कि बीवी आलिया भट्ट को अपने साथ लाए थे। सैफ, करिश्मा, आलिया और रणबीर के देओल हाउस पहुंचने के यह वीडियोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिन्हें देख नेटिजंस करीना के ना आने को लेकर सवाल पूछने लगे। कई यूज़र्स सवाल कर रहे थे कि सैफ के साथ करीना धर्मेंद्र के परिवार से मिलने क्यों नहीं आई? तो कुछ ने करीना के ना आने का कनेक्शन चांटे से जोड़ दिया। जी हां, वही चाटा जो धर्मेंद्र की छोटी बहू तान्या देओल ने करीना के गाल पर जड़ा था और फिर इसका खामियाजा बॉबी देओल को फिल्म जबवी मेट गवा कर चुकाना पड़ा था। क्या है यह किस्सा इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल यह किस्सा है साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान का। फिल्म में बॉबी देओल सेकंड लीड रोल में थे। तो उनकी बीवी तान्या ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर का काम किया था। तब तान्या ने बिपाशा बसु की कॉस्ट्यूम्स डिजाइन की थी। बताया जाता है कि तब करिश्मा बिपाशा से काफी इनसिक्योर हो गई थी और एक दिन फिल्म के सेट पर करीना बिपाशा के बीच जबरदस्त बहस हो गई थी। इस कैट फाइट में तान्या भी उतर गई थी।

कहा जाता है कि तब बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि गुस्से में तान्या ने करीना के गाल पर झन्नाटेदार चांटा भी जड़ दिया था। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जाता है कि डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी फिल्म जबवी मेट में आदित्य के रोल के लिए बॉबी देओल का नाम फाइनल कर चुके थे। हालांकि जब यह बात लीड हीरोइन करीना को मालूम चली तब उन्होंने बॉबी को फिल्म से आउट करवा दिया और शाहिद कपूर को फिल्म में साइन करवा लिया।

हालांकि कभी भी तान्या या करीना ने चांटे वाले किस्से को नहीं स्वीकारा। लेकिन अब जब करीना धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके बेटों सनी और बॉबी देओल से मिलने नहीं आई तो लोगों को फिर से यह किस्सा याद आ गया है। नेटिजेंस का कहना है कि बेबो ने आज भी धर्मेंद्र के छोटे बेटे बहू को माफ नहीं किया है। हालांकि बेबो के ना आने की असल वजह क्या है? यह तो वही बेहतर बता सकती हैं।

Leave a Comment